1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शेफाली जरीवाला की मौत से प्रियंका चोपड़ा को लगा झटका, पराग त्यागी का हाल देख हुईं दुखी, जताया दुख

शेफाली जरीवाला की मौत से प्रियंका चोपड़ा को लगा झटका, पराग त्यागी का हाल देख हुईं दुखी, जताया दुख

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jun 29, 2025 10:03 pm IST,  Updated : Jun 29, 2025 10:03 pm IST

शेफाली जरीवाला की मौत की खबर सामने आने के बाद से हर कोई शोक जताता नजर आ रहा है। इसी बीच, प्रियंका चोपड़ा ने भी 42 साल की उम्र में अचानक दुनिया को अलविदा कह चुकी शेफाली जरीवाला के निधन पर शोक जताया है।

Shefali Jariwala- India TV Hindi
शेफाली की मौत से प्रियंका चोपड़ा को लगा झटका Image Source : INSTAGRAM

शेफाली जरीवाला की मौत ने इंडस्ट्री में सभी को सदमे में डाल दिया है। शुक्रवार रात कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट की वजह से 42 साल की उम्र में कांटा लगा गर्ल का निधन हो गया। शनिवार, 28 जून को मुंबई में आयोजित उनके अंतिम संस्कार में मीका सिंह, सुनिधि चौहान और अन्य हस्तियां शामिल हुईं। शेफाली जरीवाला के परिवार की सामने आ रही तस्वीरें और वीडियो को देख हर कोई भावुक नजर आ रहा है। अब, प्रियंका चोपड़ा ने भी शेफाली के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही शेफाली की मौत के बाद पराग त्यागी का हाल देख प्रियंका ने दुख जताया है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेफाली जरीवाला की मौत पर दुख जताया

रविवार, 29 जून को प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेफाली की एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके अचानक निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, 'बहुत दुखी हूं। वह बहुत छोटी थी। पराग और परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।' बता दें कि शेफाली ने प्रियंका, सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में काम किया था। शेफाली की मौत के बाद से, ओशिवारा श्मशान घाट पर उनके अंतिम संस्कार के कई वीडियो इंटरनेट पर सामने आए हैं, जिसमें उनकी मां रोती हुई और अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश करती दिख रही थीं, लेकिन वह खुद को रोक नहीं पाई। वहीं शेफाली के पिता अपनी बेटी के पार्थिव शरीर को ले जाते हुए नजर आए थे। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें पराग अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला की अस्थि को सीने से लगाकर रोते नजर आए, जब वे अस्थि विसर्जन के लिए समुद्र में ले जा रहे थे।

Shefali Jariwala
Image Source : INSTAGRAMशेफाली जरीवाला की मौत पर प्रियंका चोपड़ा ने जताया दुख

शेफाली जरीवाला की मौत के बारे में

शुक्रवार रात, 27 जून को शेफाली को उनके पति पराग त्यागी कार्डियक अरेस्ट के बाद बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए थे। हालांकि, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। मुंबई पुलिस ने मौत के कारण का पता लगाने के लिए उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शव परीक्षण के बाद, पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया कि मौत का कारण जल्द ही बता दिया जाएगा। साथ ही अंबोली पुलिस स्टेशन के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया है कि शेफाली जरीवाला पिछले करीब 8 सालों से एंटी-एजिंग दवाएं और इंजेक्शन ले रही थीं। मीका सिंह, सुनिधि चौहान से लेकर बिग बॉस 13 की उनकी सह-प्रतिभागी शहनाज गिल, माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा, हिंदुस्तानी भाऊ, आरती सिंह और रश्मि देसाई तक, कई लोगों ने शनिवार, 28 जून को शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार में उनको श्रद्धांजलि दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन