1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 35 साल की हीरोइन ने बर्थडे पर दान की अपनी आंखें, अब तारीफों के बंधे पुल, लोग बोले- ये करने के लिए दम चाहिए

35 साल की हीरोइन ने बर्थडे पर दान की अपनी आंखें, अब तारीफों के बंधे पुल, लोग बोले- ये करने के लिए दम चाहिए

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 25, 2025 06:45 pm IST,  Updated : Jun 25, 2025 06:45 pm IST

टीवी के पर्दे से लेकर ओटीटी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस बार वो अपने किसी अफेयर को लेकर चर्चा में नहीं हैं, बल्कि उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी जिंदगी से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है।

Ridhima Pandit - India TV Hindi
रिद्धिमा पंडित। Image Source : INSTAGRAM

हर साल की तरह 25 जून को रिद्धिमा पंडित ने अपना जन्मदिन जरूर मनाया, लेकिन इस बार के जश्न में शोर-शराबे से ज्यादा शांति थी और चकाचौंध से ज्यादा एक गहरा संदेश था। इस साल उन्होंने खुद को एक बेहद खास तोहफा दिया और ये था अपनी आंखें दान करने का संकल्प। बचपन से एक रिद्धिमा पंडित की ख्वाहिश थी कुछ अलग करने की। वो कुछ ऐसा करना चाहती थीं जिससे दुनिया में किसी की जिंदगी रोशन हो सके और जब रिद्धिमा ने स्कूल में पहली बार अंगदान के बारे में सुना था तो उस छोटी सी लड़की के दिल में एक बीज बो उठा था, दूसरों की मदद करने का और खास तौर पर जिंदगी खत्म होने के बाद भी।  

रिद्धिमा ने किया ये पोस्ट

अपने इस फैसले की जानकारी देने के लिए रिद्धिमा ने एक इस्टाग्राम पोस्ट भी साझा किया है, जिसके साथ उन्होंने अपनी कई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ एक लंबा पोस्ट साझा किया था, जिसके कैप्शन में लिखा था, 'मैंने जितने भी हस्ताक्षर किए हैं, उनमें से मुझे सबसे ज़्यादा गर्व मेरे अंग दाता कार्ड पर है। आज जब मैं एक साल और बड़ी हो गई हूं तो मैंने एक छोटा सा कदम उठाया है जो एक दिन किसी और की दुनिया को रोशन कर सकता है। मैंने अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया है। दृष्टि एक उपहार है और यह सोचना कि यह मेरे बाद भी जीवित रह सकता है, विनम्र और आशावान दोनों है। मेरा सच में मानना ​​है कि अंग दान सिर्फ एक व्यक्तिगत पसंद नहीं है। यह एक जिम्मेदारी है जिसे हम सभी मनुष्य साझा करते हैं। अगर आपने कभी इस पर विचार किया है, तो इसे वह कदम उठाने का अपना संकेत मानें। किसी को फिर से सूर्योदय देखने का कारण बनें।'

यहां देखें पोस्ट

फैसले के पीछे कौन है इंस्पिरेशन?

रिद्धिमा पंडित ने हिंदुस्तान टाइम्स से बताया, 'मैं हमेशा से समाज को कुछ लौटाना चाहती थी। मुझे लगता है कि ये मेरे लिए बेहद अर्थपूर्ण है कि मेरी आंखें किसी और की रोशनी बन सकें।' हालांकि इस सपने को आकार देने की प्रेरणा उन्हें एक खास शख्स से मिली, ये कोई और नहीं बल्कि नीली आंखों वाली ऐश्वर्या राय बच्चन हैं। जब रिद्धिमा ने पढ़ा कि ऐश्वर्या ने भी अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया है तो बचपन की वो प्रेरणा एक संकल्प में बदल गई। उन्होंने कहा, 'तब मैं बहुत छोटी थी, लेकिन मुझे याद है कि मैं कितनी प्रभावित हुई थी। आखिरकार मैंने भी औपचारिकताएं पूरी कर लीं और आज अपने जन्मदिन पर खुद से किया हुआ वादा निभाया।' एक्ट्रेस का परिवार भी उनके इस फैसले पर गर्व महसूस कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन