1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कैंसर से जूझ रहीं हिना खान के लिए परेशान हुईं साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु, एक्ट्रेस के लिए की दुआ

कैंसर से जूझ रहीं हिना खान के लिए परेशान हुईं साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु, एक्ट्रेस के लिए की दुआ

 Published : Jul 02, 2024 04:30 pm IST,  Updated : Jul 02, 2024 04:30 pm IST

हिना खान कैंसर से जूझ रही हैं। इस खबर ने उनके चाहने वालों को परेशान कर के रख दिया है। तमाम सेलेब्स और फैंस उनकी जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। तो वहीं अब हाल ही में साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु भी उनके लिए दुआ करती हुई नजर आई हैं।

Hina Khan, Samantha Ruth prabhu- India TV Hindi
हिना खान के लिए परेशान हुईं साउथ एक्ट्रेस सामंथा Image Source : DESIGN

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीतने वाली हिना खान इस वक्त बेहद ही बुरे समय से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस  ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज से जूझ रही हैं, जिसका खुलासा उन्होंने खुद बीते दिनों एक पोस्ट के जरिए किया था। इस खबर ने हिना खान के फैंस को हिला कर रख दिया है। हर कोई उनके लिए परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं कई लोग उनके जल्द से जल्द ठीक होने के लिए दुआ भी कर रहे हैं। इसी बीच अब हाल ही में साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी पोस्ट शेयर कर उनके लिए चिंता जताई है साथ ही  उनके लिए दुआ भी मांगी हैं।

सामंथा ने हिना को बताया 'वॉरियर'

सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर हिना खान की एक तस्वीर पोस्ट की है, जो उनके अवॉर्ड शो का है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सामंथा  ने कैप्शन में लिखा है- 'हिना खान के लिए प्रार्थना कर रही हूं, हिना खान रियल वॉरियर हैं।' वहीं सामंथा के पोस्ट को देख हिना खान ने इसे अपनी स्टोरी पर रिशेयर किया और लिखा- 'किसी को जानना ना जानना पर मैं जानती हूं कि आप एक शानदार स्टार हैं, जिस तरह से आपने अपनी लाइफ को हैंडल किया है, जो सबसे अलग है, ढेर सारा प्यार आपको सामंथा रुथ प्रभु।' इन दोनों एक्ट्रेस का एक-दूसरे के लिए ये प्यार और सम्मान देख लोग भी इनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेसेज का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। 

Samantha Ruth Prabhu, Hina Khan
Image Source : INSTAGRAMसामंथा रुथ प्रभु और हिना खान का पोस्ट

हिना ने करवाई पहली कीमोथेरेपी

बता दें कि बीते दिनों हिना खान के बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने की खबरें सामने आई थीं और इसके कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस ने ये खुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें कैंसर हो गया है और इसे सुनते ही उनके फैंस हैरत में पड़ गए। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी कि हाल ही में उन्हें पता चला कि वह स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर से ग्रसित हैं। वहीं बीते दिनों हिना ने अपनी पहली कीमोथेरेपी करवा ली है। इस दौरान का एक वीडियो भी उन्होंने अस्पताल से शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि किस जज्बे के साथ मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ वो अस्पताल में भर्ती हुईं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन