1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'मेरी मौत पर कैमरा मत लाना...', पैप्स पर भड़के एक्टर, लिखा- ईमान बेच खाया

'मेरी मौत पर कैमरा मत लाना...', पैप्स पर भड़के एक्टर, लिखा- ईमान बेच खाया

 Published : Jun 30, 2025 06:18 pm IST,  Updated : Jun 30, 2025 06:18 pm IST

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पैपराजी के असंवेदनशील रवैये को देखते हुए एक्टर ने अपनी नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है जो चर्चा में बना हुआ है। ये वहीं पोस्ट है जो उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के वक्त लिखा था।

Suyyash Rai- India TV Hindi
सुयश राय Image Source : INSTAGRAM

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद असंवेदनशील कवरेज को लेकर हर बार पैप्स को सेलेब्स फटकार लगाते हैं। लेकिन, फिर भी वह अपनी मनमानी करने से पीछे नहीं हटते हैं। शेफाली की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार को कवर करने की होड़ में पैप्स ने उनके परिवार की प्राइवेसी तक का ध्यान नहीं रखा। इसके बाद से ही कई स्टार्स इसकी आलोचना कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है। किश्वर मर्चेंट के पति और मशहूर एक्टर सुयश राय ने भी एक पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जताई है। एक्टर के इस पोस्ट का कनेक्शन सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से भी है।

शेफाली की मौत के बाद पैप्स पर भड़के एक्टर

सुयश राय ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो नोट शेयर किया जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस पोस्ट में लिखा था, 'कल जब कभी मैं जाऊं तो मुझे रहने देना, मुझे मेरे घर वालों को, मुझे प्यार करने वालों को ऐसे ही रहने देना और अगर तुम मुझे प्यार करने वालों में से हो तो जरूर आना। लेकिन, कैमरा घर रखे रहने देना।' लोग एक्टर का यह पोस्ट देख उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर बोले सुयश

इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैंने यह तब लिखा था जब सिड हमें छोड़कर चला गया था और मुझे नहीं पता कि मैं क्यों सोच रहा था कि मीडिया को एहसास होगा कि उन्होंने उसकी मां और शहनाज़ृ के साथ क्या किया लेकिन नहीं… मैं गलत था !! हमारा मीडिया इतने लंबे समय से चुप है… हर जगह वीडियो देख रहे हैं, जहां ये मीडिया वाले परिवार के पीछे भाग रहे हैं और उनसे पूछ रहे हैं कि उन्हें कैसा लग रहा है ?? सच में??? कैसा लग रहा है आपको??? इंसानियत… ईमान… सब बेच खाया है शर्म आनी चाहिए तुम लोगों को।'

मुस्लिम एक्ट्रेस से हिंदू एक्टर ने की शादी

कई ऐसे सेलेब्स हैं जो अपने को-स्टार से शादी कर चुके हैं। उन्हीं में से एक हैं टीवी कपल सुयश राय और किश्वर मर्चेंट भी हैं। मुस्लिम परिवार में जन्मी किश्वर मर्चेंट ने साल 2016 में खुद से 8 साल छोटे हिंदू एक्टर सुयश राय के साथ शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 'प्यार की एक कहानी' के सेट पर हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन