1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इस समस्या से जूझ रहीं तेजस्वी प्रकाश, रात में सोना हो गया मुश्किल, भारती सिंह भी सुनकर रह गईं सन्न

इस समस्या से जूझ रहीं तेजस्वी प्रकाश, रात में सोना हो गया मुश्किल, भारती सिंह भी सुनकर रह गईं सन्न

 Published : Nov 17, 2025 06:00 am IST,  Updated : Nov 17, 2025 06:00 am IST

तेजस्वी प्रकाश इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा संग 2026 में शादी करने को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच, अब बिग बॉस 15 विनर ने हैरान करने वाला खुलासा किया कि वह 1 साल से रात में सो नहीं पा रही हैं।

Tejasswi Prakash- India TV Hindi
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश Image Source : INSTAGRAM/@TEJASSWIPRAKASH

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से हैं और उनके फैंस उन्हें प्यार से 'तेजरान' कहते हैं। बिग बॉस 15 से अपने रिश्ते की शुरुआत करने वाले इस कपल का हर रोमांटिक पल हमेशा लाइमलाइट में रहता है। हालांकि, इस कपल के ब्रेकअप की अफवाहें भी अक्सर आती रही हैं। तेजस्वी ने हाल ही में बताया कि उनका रिश्ता कितना सीरियस होता जा रहा है और उन्होंने करण कुंद्रा के साथ अपनी शादी की योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने यह भी खुलासा किया कि 1 साल से रात में सो नहीं पा रही हैं। उन्हें नींद नहीं आती है।

1 साल से इस परेशानी से जूझ रहीं तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश टीवी जगत की वो मशहूर एक्ट्रेस हैं, जो हमेशा दूसरों को हंसाने और खुद को खुश रखने पर विश्वास करती हैं। एक्ट्रेस होने के साथ तेजस्वी अब बिजसनेसवुमन भी बन चुकी हैं और महीने के करोड़ों रुपये कमाती हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें रात में नींद नहीं आती है और पहले वो अपनी इस आदत से काफी परेशान रहती थीं, मगर अब उन्होंने इसके साथ जीना सीख लिया है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में तेजस्वी ने बताया कि लंबे समय से वो रात में सो नहीं पा रही हैं और सुबह अपने काम के लिए निकल जाती हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मैं पूरी रात बस लेटी रहती हूं, मोबाइल भी यूज नहीं करती और टीवी भी नहीं देखती... मैं बस लेटकर रातभर पंखा देखती रहती हूं। मुझे नींद ही नहीं आती है।

तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा 2026 में करेंगे शादी?

बिग बॉस 15 में डेटिंग शुरू करने के बाद से तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के रिश्ते में हमेशा ब्रेकअप की अफवाहें रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने यह बताकर सब कुछ साफ कर दिया कि वे अपने रिश्ते में अगला कदम उठाने के बारे में बात कर रहे हैं। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में तेजस्वी से पूछा गया कि क्या 2026 में उनकी और करण की शादी का प्लान है। इस एक्ट्रेस ने कहा, 'हां, ऐसे बोल तो रहे हैं। हां... मतलब ऐसी बातें तो हम कर रहे हैं, लेकिन फिर देखते हैं।'

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश डेटिंग लाइफ

2021 में बिग बॉस 15 में पार्टिसिपेंट के तौर पर मिलने के बाद से करण और तेजस्वी आज तक रिलेशनशिप में हैं। 2021 में डेटिंग के बाद से इस कपल ने ब्रेकअप से लेकर अपनी शादी के प्लान तक के बारे में हमेशा खुलकर बात की है। तेजस्वी ने बताया है कि करण ने शो के बाहर ही शादी की बात की थी, लेकिन उनकी मां ने कहा था कि वे पहले एक साल साथ बिताएं।

ये भी पढ़ें-

'बिग बॉस' की ये मशहूर कंटेस्टेंट बने वाली हैं दुल्हन, होने वाले पति संग रोमांटिक तस्वीरें की शेयर

'पति पत्नी और पंगा' के विनर बने रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला, मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे से मिली ट्रॉफी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन