1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TRP LIST: Anupamaa पर नहीं सजा नंबर 1 का ताज, जानिए किस शो ने मारी बाजी

TRP LIST: Anupamaa पर नहीं सजा नंबर 1 का ताज, जानिए किस शो ने मारी बाजी

 Published : Nov 03, 2022 11:20 am IST,  Updated : Nov 03, 2022 12:27 pm IST

TRP LIST: टीवी के टॉप शोज की लिस्ट इस लिस्ट में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने बाजी मार ली है और इसके बाद लिस्ट में रूपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' को जगह मिली है।

TRP LIST- India TV Hindi
TRP LIST Image Source : TRP LIST

TRP LIST: टीवी के टॉप 10 शोज की लिस्ट सामने आ चुकी है। हर हफ्ते 10 टीवी शोज के बीच कांटे की टक्कर होती है। बता दें ऑरमैक्स (Ormax) की लिस्ट में टीवी शोज को उनकी पॉपुलैरिटी के आधार पर आंका जाता है। इस बार 'अनुपमा' को पछाड़कर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने नंबर 1 की कुर्सी पर अपनी जगह बनाई है। अनुपमा दूसरें नंबर पर आ गया है, वहीं गुम है किसी प्यार में इस बार टॉप 5 में भी नहीं है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा बेहद ही ज्यादा पसंद किए जाने वाला शो है। ये हमेशा टॉप 5 में अपनी जगह बनाए रहता है। इस शो को हर उम्र के लोग देखना पसंद करते है। इस बार ये शो टीआरपी लिस्ट में सबसे ऊपर है। 

अनुपमा (Anupamaa)

स्टार प्लस के टीवी शो अनुपमा को लोग बहुत पसंद करते है। ये शो हमेशा टॉप 1 पर राज करता है, लेकिन इस बार ये शो टॉप 2 में आ गया है। इस शो की लीड एक्टर रूपाली गांगूली को काफी पसंद किया जाता है। 

कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14)

अमिताभ बच्चन की और से होस्ट किए जाने वाला शो कौन बनेगा करोड़पति को दर्शकों से बहुत प्यार मिलता है।इस शो को देखते-देखते भी दर्शकों को पैसे जीतने का मौका मिलता है। इस बार ये शो तीसरे नंबर पर है। 

इंडियन आइडल 13 (Indian Idol 13)

इंडियन आइडल के 13वां सीजन भी दर्शकों को अच्छा लगता है। कंटेस्टेंट्स अपनी आवाज का जादू दिखा कर दर्शकों के दिलों को छू लेते हैं।

द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)

कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी टीम दर्शकों को काफी लंबे समय से एंटरटेन कर रहे हैं। इस शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्मी सितारें भी आते हैं। इस बार ये शो लिस्ट में 5 वें नंबर पर है।  

गुम है किसी प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)

इस टीवी शो में हमे रोज कुछ न कुछ ट्वविस्ट देखने को मिलता है।लेकिन दर्शकों को अब इस शो की स्टोरी उतनी पसंद नहीं आ रही है इस वजह से इस बार ये शो टॉप 6 में चले गया है।

 
ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)

स्टार प्लस का फेमस टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, इस बार लिस्ट में 7वें नंबर पर है। इस शो को लंबे समय से दर्शकों को प्यार मिल रहा है। 

नागिन 6 (Naagin 6)

नागिन 6 कुछ वक्त पहले तक एक नंबर पर रहता था, लेकिन बीते कुछ समय से इस शो की टीआरपी कम हो गई है। अब ये टीवी शो 8वें नंबर पर आ गया है। 

कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya)

टीवी शो कुंडली भाग्य को भी एक वक्त पर दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस बार ये शो टॉप 9 वें नंबर पर है। 

भाग्य लक्ष्मी (Bhagya Lakshmi)

टॉप 10 लिस्ट में 10वें नंबर पर टीवी शो भाग्य लक्ष्मी है। जब से इस शो की एक्टर मायरा मिश्रा की तबीयत खराब हुी है तब से यह शो टीआरपी लिस्ट में नीचे जाते जा रहा है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

TRP