1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'हमारे दोनों बच्चे मर गए...' सिसक-सिसक कर रोने लगीं वीर शर्मा की मां, बेटों की याद में खोई सुध-बुध

'हमारे दोनों बच्चे मर गए...' सिसक-सिसक कर रोने लगीं वीर शर्मा की मां, बेटों की याद में खोई सुध-बुध

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 29, 2025 07:23 pm IST,  Updated : Sep 29, 2025 07:24 pm IST

श्रीमद् रामायण और वीर हनुमान जैसे पौराणिक धारावाहिकों में नजर आए 10 साल के चाइल्ड एक्टर वीर शर्मा अब इस दुनिया में नहीं रहे। वीर के साथ-साथ उनके बड़े भाई का भी कोटा स्थित उनके घर में आग लगने से निधन हो गया।

Veer Sharma- India TV Hindi
वीर शर्मा। Image Source : INSTAGRAM/@VEERSHARMA_1612

'श्रीमद् रामायण' में पुष्कल की भूमिका निभाने वाले चाइल्ड एक्टर वीर शर्मा और उनके भाई शौर्य शर्मा अब इस दुनिया में नहीं रहे। अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल जीतने वाले वीर और उनके भाई शौर्य का दम घुटने से निधन हो गया। चाइल्ड एक्टर के कोटा स्थित घर में आग लग गई, जिससे पूरा घर धुएं से भर गया और धुएं के चलते दोनों का दम घुट गया। जब घर में आग लगी दोनों भाई सो रहे थे, जबकि उनके पिता एक भजन कार्यक्रम में थे और मां शूटिंग के सिलसिले में मुंबई गई हुई थीं। आग के चलते पूरे घर में धुआं भर गया और वे समय पर बाहर नहीं निकल सके। पड़ोसी घर से धुआं निकलता देखकर तुरंत मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

बेटों को याद कर सिसक पड़ीं रीता शर्मा

इस घटना ने पूरे शर्मा परिवार को हिलाकर रख दिया है। वीर और शौर्य की मां रीता शर्मा खुद भी एक अभिनेत्री हैं। अपने दोनों बेटों को खोने के बाद रीता गहरे सदमे में हैं। सीएनएन-न्यूज18 शोशा ने अभिनेत्री से इस घटना के बाद संपर्क किया, जिस पर रीता कंपकंपाती हुई आवाज में कहती हैं - 'अभी तो बस बैठे हुए हैं हम सब। कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। बस लगता है दोनों अभी दौड़ते हुए आ जाएंगे... लेकिन घर बिलकुल सूना हो गया है।' ये कहते हुए रीता टूट गईं और फोन अपने पति को थमा दिया।

जगराता फंक्शन में गए थे वीर-शौर्य के पिता जितेंद्र शर्मा

जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कैसे एक रात ने उनकी पूरी जिंदगी बदलकर रख दी। वह कहते हैं- 'एक दिन पहले, रात में हमारे घर में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके चलते पूरा घर धुएं से भर गया। हमारे दोनों बच्चे सो रहे थे और मैं पास ही एक जगराते में गया था। किसी ने मुझे बताया कि मेरे घर से धुआं निकल रहा है तो मैं दौड़ा-दौड़ा आया, दरवाजा तोड़कर अंदर गया। लेकिन, चारों तरफ धुआं ही धुआं था और स्थिति बहुत दयनीय थी। मुझे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था तो जल्दी से खिड़कियां खोल दीं।'

दम घुटने से दोनों बच्चों की हो गई मौत

जितेंद्र शर्मा आगे कहते हैं- 'मैं अपने दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल गया, लेकिन दम घुटने से उनकी मौत हो गई। हम जब उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे, तो उनमें से एक तब भी जिंदा था, लेकिन तब तक उसने बहुत सारा कार्बन मोनोऑक्साइड इनहेल कर लिया था। डॉक्टर कुछ नहीं कर पाए। हमारे दोनों बच्चे मर गए। एक पल के लिए लगा कि मैं उन्हें बचा लूंगा, पर बस देखते ही रह गए। कल ही उनकी अंतिम क्रिया हुआ, हमारी जिंदगी की रोशनी हमेशा के लिए चली गई।'

ये भी पढ़ेंः

'वीर हनुमान' में नजर आए इस बच्चे की आग में झुलसकर मौत, भाई की भी गई जान, जानें कैसे हुआ हादसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन