1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'इडियट, लूजर...' विराट को 'जोकर' कहने पर भड़के बड़े भाई विकास, राहुल वैद्य को जमकर लताड़ा

'इडियट, लूजर...' विराट को 'जोकर' कहने पर भड़के बड़े भाई विकास, राहुल वैद्य को जमकर लताड़ा

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 09, 2025 10:30 am IST,  Updated : May 09, 2025 10:30 am IST

राहुल वैद्य इन दिनों विराट कोहली पर लगातार तंज कर रहे हैं। लेकिन, किंग कोहली ने इन सब पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने अब तक राहुल के इन तंज का जवाब नहीं दिया, मगर अब विराट के बड़े भाई विकास कोहली ने जरूर सिंगर की इन हरकतों का जवाब दिया है।

Virat Kohli- India TV Hindi
राहुल वैद्य पर बरसे विराट कोहली के बड़े भाई। Image Source : INSTAGRAM

सिंगर राहुल वैद्य इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। राहुल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर विराट कोहली को 'जोकर' कहते हुए उन पर तंज किया, जिसके बाद क्रिकेटर के फैंस ने सिंगर को खूब खरी-खोटी सुनाई। लेकिन, राहुल वैद्य इसके बाद भी चुप नहीं हुए और लगातार विराट और उनके फैंस को निशाने पर लेते रहे। विराट, अनुष्का और उनके परिवार ने अब तक इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली ने राहुल वैद्य को उनके कमेंट्स को लेकर तगड़ा जवाब दिया है। विकास कोहली ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने राहुल वैद्य को 'इडियट' और 'लूजर' बताया है।

विकास कोहली ने लगाई राहुल वैद्य की क्लास

विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली ने आगे आते हुए राहुल वैद्य की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'बच्चे अगर इतनी मेहनत अपनी सिंगिंग पर कर ले तो शायद अपनी मेहनत से फेमस हो जाए। जबकि पूरा देश वर्तमान स्थिति पर ध्यान केंद्रित कर रहा है... यह बेवकूफ विराट का नाम लेकर फॉलोअर्स हासिल करने और प्रसिद्ध होने के मिशन पर है... कितना लूजर व्यक्ति है।'

विकास कोहली के पोस्ट ने बनाया विराट के फैंस का दिन

विराट कोहली के फैन लंबे समय से राहुल वैद्य के पोस्ट को लेकर उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार विराट कोहली ने तो नहीं, लेकिन उनके भाई विकास कोहली ने जरूर खत्म कर दिया। उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा- 'भैया इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करिए और इसे कुक कर डालिए।' एक अन्य ने लिखा- '100 प्रतिशत सच।' एक और लिखता है- 'बिलकुल सही सर।' ऐसे ही कमेंट्स के जरिए यूजर्स ने विकास कोहली के पोस्ट को लेकर खुशी जाहिर की है।

Virat Kohli
Image Source : INSTAGRAMविकास कोहली का पोस्ट।

ये इंस्टाग्राम की गलती- राहुल वैद्य

विकास कोहली का ये पोस्ट तब आया है जब लगातार राहुल वैद्य विराट कोहली पर तंज भरे पोस्ट कर रहे हैं। हाल ही में राहुल वैद्य ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा- 'मैं कहना चाहता हूं कि आज के बाद हो सकता है कि एल्गोरिदम बहुत सारे फोटोज लाइक कर दे जो मैंने नहीं करे। तो, जो भी लड़की हो, प्लीज इसे लेकर पीआर मत करना, क्योंकि ये मेरी गलती नहीं है, ये इंस्टाग्राम की गलती है, ठीक है?' इसके बाद उन्होंने विराट कोहली और उनके फैंस को 'जोकर' बताते हुए भी कई पोस्ट शेयर किए।

क्या है मामला?

विवाद तब शुरू हुआ जब विराट कोहली ने अभिनेत्री अवनीत कौर की एक तस्वीर पर अपने इंस्टाग्राम लाइक को "इंस्टाग्राम एल्गोरिथम की गड़बड़ी" बता दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स बनने लगे और इसी में सिंगर राहुल वैद्य भी शामिल हो गए। राहुल वैद्य ने कई सोशल मीडिया पोस्ट में विराट कोहली के इस स्पष्टीकरण का खुले तौर पर मजाक उड़ाया और आरोप लगाया कि कोहली ने उन्हें सालों पहले ब्लॉक कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन