1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कौन है 'बिग बॉस 18' के घर में पहले दिन ही भिड़ने वाला BJP नेता? कभी प्रशांत भूषण को जड़ा था थप्पड़

कौन है 'बिग बॉस 18' के घर में पहले दिन ही भिड़ने वाला BJP नेता? कभी प्रशांत भूषण को जड़ा था थप्पड़

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 07, 2024 10:36 pm IST,  Updated : Oct 08, 2024 10:46 am IST

'बिग बॉस 18' के घर में बीजेपी नेता की भी एंट्री हुई है, जो घर में एंट्री के साथ ही खूब धमाल मचा रहे हैं। इनका कॉन्ट्रोवर्सी से पुराना नाता रहा है। प्रशांत भूषण को थप्पड़ जड़ने को लेकर ये चर्चा में आए थे।

Tajinder Bagga, bigg boss 18- India TV Hindi
तजिंदर बग्गा और रजत दलाल। Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस 18' का 6 अक्टूबॉर को आगाज हो गया है। सलमान खान ने दमदार तरीके से ग्रैंड प्रीमियर में सभी कंटेस्टेंट को इंट्रोड्यूस किया। इस सीजन में कई नामी लोग पहुंचे हैं, जिसे देखने के बाद लग रहा है कि ये सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। इस सीजन में कई विवादित नाम भी जुड़े हैं। बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा भी शो में एंट्री लिए हैं। राजनीतिक पार्टी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े बग्गा ने खुद को 'ट्विटर ट्रोल' का टैग भी दिलाया है। सालों से आरएसएस के सदस्य रहे तजिंदर पाल सिंह बग्गा पहले दिन ही घर में भिड़ गए। रजत दलाल के साथ उनकी तीखी नोकझोंक घर में देखने को मिली। 

अरुंधति रॉय के बुक लॉन्म में खड़ी की थी मुसीबत

तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भगत सिंह क्रांति सेना नामक संगठन की स्थापना की थी, जिसे उन्होंने 'देशद्रोहियों, राष्ट्रद्रोहियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ राष्ट्रवादी टास्क फोर्स' कहा। उन्हें 2011 में प्रसिद्धि तब मिली जब उन्होंने दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में अरुंधति रॉय की पुस्तक के विमोचन समारोह में मुश्किलें खड़ी कीं और फिर प्रशांत भूषण को उनके सुप्रीम कोर्ट के चैंबर में थप्पड़ मारा। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद उन्होंने नमो पत्रिका नामक वेबसाइट शुरू की। 

दीपिका पादुकोण पर भी साधा था निशाना

बग्गा अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। 2018 में उन्होंने अपने ट्विटर पर स्वरा भास्कर का मजाक उड़ाया था। ये ट्वीट फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के एक सीन को लेकर था। साल 2020 में उन्होंने दीपिका पादुकोण पर अपने ट्विट के जरिए हमला किया था, जब वह 2020 के जेएनयू हमले में घायल छात्रों के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल पर भी कई बार हमला किया है।

2020 में लड़ा था चुनाव

तजिंदर बग्गा ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में हरि नगर से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह आप की राज कुमारी ढिल्लों से करीब 20,000 वोटों से हार गए थे। साल 2022 में पंजाब पुलिस ने आप नेता सनी सिंह अहलूवाली द्वारा उनके खिलाफ दर्ज किए गए एक मामले में भाजपा नेता को गिरफ्तार किया, जिन्होंने आरोप लगाया था कि बग्गा ने भड़काऊ बयान दिए, अफवाहें फैलाईं और धार्मिक और सांप्रदायिक दुश्मनी पैदा करने की कोशिश की। बाद में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने बग्गा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया। अब 'बिग बॉस 18' में तजिंदर की एंट्री हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन