1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कभी आसमान में तो कभी बर्फीली पहाड़ियों के बीच, स्विटजरलैंड में पति संग दिखा दिव्यांका त्रिपाठी का अजब-गजब अंदाज

कभी आसमान में तो कभी बर्फीली पहाड़ियों के बीच, स्विटजरलैंड में पति संग दिखा दिव्यांका त्रिपाठी का अजब-गजब अंदाज

 Published : Jul 01, 2024 09:16 pm IST,  Updated : Jul 01, 2024 09:16 pm IST

'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया संग स्विटजरलैंड में वेकेशन पर हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने वहां से अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं, जिसमें उन्हें कभी आसमान में तो कभी बर्फीली पहाड़ियों के बीच पति संग एंजाॅय करते हुए देखा जा सकता है।

Divyanka Tripathi, Vivek Dahiya- India TV Hindi
स्विटजरलैंड में दिखा दिव्यांका त्रिपाठी का अजब-गजब अंदाज Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री में फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पंसद करते हैं। ये कपल आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी बीच ये कपल एक बार फिर से सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, ये कपल इन दिनों स्विट्जरलैंड में हैं, जहां दोनों अपनी छुट्टियों का जमकर मजा ले रहे हैं। इसकी कुछ झलकियां हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उन्हें स्विटजरलैंड की खूबसूरत वादियों में पति संग जमकर एंजाॅय करते हुए देखा जा सकता है। 

स्विटजरलैंड में पति संग किया रोमांटिक डांस

दिव्यांका त्रिपाठी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वो अलग-अलग जगह की है। पहले पोस्ट में  दिव्यांका त्रिपाठी पैराग्लाइडिंग का आनंद लेती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वो आसमान में खूब एंजाॅय करती हुई दिख रही हैं। हालांकि इसमें उके साथ उनके पति विवेक दहिया नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने जो दूसरा पोस्ट शेयर किया है, उसमें वह स्विटजरलैंड की हसीन वादियों में पति संग शाहरुख खान के रोमांटिक गाने 'लड़की बड़ी अनजानी है' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान पिंक कलर के ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो में विवेक दहिया का भी डांस देखने लायक है। 

ग्लेशियर के बीच एंजाॅय करते दिखे दिव्यांका-विवेक

इसके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी ने एक और पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह ग्लेशियर घाटी के बीच पति संग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान दिव्यांका व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने शूज पहने हुए हैं। लाइट मेकअप और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं विवेक दहिया इन तस्वीरों में ब्लैक जैकेट और ट्राउजर में दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में कपल ग्रिंडेलवाल्ड और ग्लेशियर कैन्यन की खूबसूरती को एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने कैप्शन में लिखा- 'ग्लेशियर कैन्यन के सीन्स, रोमांटिक डिनर, ड्राइव, इन अनुभवों की तुलना किसी भी चीज से नहीं की जा सकती।' दिव्यांका त्रिपाठी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग इसपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन