1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा की बहन बनी सौतन, दादी सा एक चुटकी में सब करेगे बर्बाद

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा की बहन बनी सौतन, दादी सा एक चुटकी में सब करेगे बर्बाद

 Published : Jun 24, 2024 02:30 pm IST,  Updated : Jun 24, 2024 02:30 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा को अब रूही और अरमान के अतीत के बारे में पता चल गया है। वह रूही से जब इस बारे में पूछती है तो वो अभिरा पर उसकी खुशियां छीनने का आरोप लगाती है। अभिरा की बहन रूही उसकी सौतन बन उससे बदला लेने वाली है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
अभिरा की सौतन बनी रूही Image Source : X

राजन शाही का पॉपुलर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा चल रहा है। अभिरा को अब अरमान और रूही के अतीत के बारे में पता चल गया है। कावेरी ही थी, जिसने अभिरा को ये सब बताया और अरमान से उसे फिर दूर कर दिया। वहीं रूही ने भी अभिरा पर उसकी जिंदगी बर्बाद करने और अरमान को उससे छीनने का आरोप लगाया है। अब तक के सारे एपिसोड में हमें जबरदस्त मेलोड्रामा देखने को मिला है। इन सब के बीच रूही ने विक्टिम कार्ड खेलते हुए कहा कि अभिरा के उसकी जिंदगी में आने के बाद सब कुछ बदल गया। अभिरा ने उसे जवाब देते हुए कहा कि कम से कम उसने शादी जैसे पवित्र रिश्ते का मजाक तो नहीं उड़ाया।

अभिरा की बहन बनी सौतन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त धमाका होने वाला है। अभिरा की बहन रूही अरमान के प्यार में पागलपन करते हुए दिखाई देती है। इतना ही नहीं वह उसकी सौतन बनाने पर भी बहस करती है। बता दें कि अभिरा को लगता है रूही अरमान से प्यार करती है इसलिए वह उसकी सौतन बन रही है। वहीं सिर्फ रूही ही नहीं बल्कि स्वर्णा और सुरेखा भी अभिरा पर रूही की खुशियां छीनने का आरोप लगाते हैं।

दादी सा ने किया बर्बाद

अभिरा का दिल अब उसके पर-नानू के हाथ से टूटने वाला है। जब वह ये सब तमाशा सुनाते हुए भी कुछ नहीं कर पाते हैं। इतना ही नहीं रूही आगे और भी ज्यादा नाटक करते नजर आने वाली है। वह अभिरा पर  मनीष गोयनका को उससे छीनने की कोशिश करने का भी आरोप लगाती है। इस के बाद अभिरा टूट जाती है और रोने लगती है। वहीं कावेरी उसे बचाने आती है और उसे सिर्फ यही सवाल करेगी की क्या इन सबके बाद भी वह पोद्दार हाउस में रहना चाहती है।

फिर अलग हुए अभिरा-अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे हम अभिरा को अरमान से भिड़ते हुए देखने वाले हैं। वह उससे पूछती है कि उसने उससे सब कुछ क्यों छिपाया। अरमान उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन अभिरा सुनने के मूड में नहीं होती है। वह उसे छोड़कर चली जाती है और कभी वापस न आने की कसम खाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन