1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहित पुरोहित ने खरीदा आलीशान घर, शीना बजाज ने शेयर की तस्वीरें

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहित पुरोहित ने खरीदा आलीशान घर, शीना बजाज ने शेयर की तस्वीरें

 Published : Jun 17, 2024 05:29 pm IST,  Updated : Jun 17, 2024 05:29 pm IST

रोहित पुरोहित जो इन दिनों 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी शीना बजाज के साथ मुंबई में एक नया घर खरीदा है। टीवी के इस पॉपुलर कपल ने अपने गृह प्रवेश की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोसल मीडिया पर शेयर की हैं।

yeh rishta kya kehlata hai, armaan, rohit purohit, sheena bajaj - India TV Hindi
रोहित पुरोहित-शीना बजाज- Image Source : INSTAGRAM

राजन शाही के शो से शहजाद धामी की जगह अरमान के रूप में रोहित पुरोहित ने टीवी इंडस्ट्री में जबरदस्त नेम फेम हासिल कर लिया है। दर्शकों को अरमान और अभिरा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी बहुत पसंद आ रही है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के हैंडसम हंक रोहित पुरोहित जहां अपने किरदार अरमान के लिए लाइमलाइट में बने हुए है। वहीं अब एक्टर और उनकी रियल लाइफ पत्नी शीना बजाज को लेकर नई अपडेट सामने आई है, जिसे जानकार आप भी कपल के लिए बहुत खुश होने वाले हैं। रोहित पुरोहित और शीना बजाज मुंबई में एक नए घर के मालिक बन गए हैं।

रोहित पुरोहित-शीना बजाज का नया घर

रोहित पुरोहित और उनकी पत्नी शीना बजाज ने हाल ही में एक नया घर खरीदा है और कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कपल ने अपने गृह प्रवेश पूजा की जो तस्वीरें शेयर की हैं। उसमें उनका परिवार भी नजर आ रहा है। रोहित पुरोहित की पत्नी शीना बजाज ने इस खास मौके पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए नोट भी लिखा है। बता दें कि उनकी पत्नी शीना बजाज का मुंबई में ये पहला खुद का घर हो गया है।

शीना बजाज ने दिखाई नए घर की तस्वीरें

रोहित पुरोहित की पत्नी शीना बजाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पूजा की तस्वीरें शेयर कीं। अभिनेत्री ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। नया घर उन्होंने फादर्स डे 2024 को खरीदा है। फोटोज को कैप्शन देते हुए शीना ने लिखा, 'जन्मदिन, घर परवेश, परिवार का समय और फादर्स डे जब यह सब एक ही दिन होता है... मुंबई में हमारे पहले आशियाने के लिए बहुत खुश हूं #dreamscommetrue आप सभी के सपोर्ट और प्यार के लिए धन्यवाद।'

रोहित पुरोहित की पत्नी का आशियाना

शीना बजाज ने जो तस्वीरों शेयर कि है उसमें हम देख सकते हैं कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर रोहित पुरोहित ट्रेडिशनल ड्रेस पहने हुए हैं, जबकि उनकी पत्नी एक खूबसूरत शरारा ड्रेस में नजर आ रही हैं। दोनों परिवार के साथ में गृह प्रवेश की पूजा करते दिख रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन