1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. YRKKH: अरमान-अभिरा का गरीबी से होगा बुरा हाल, फरिश्ता बनेगा दुश्मन

YRKKH: अरमान-अभिरा का गरीबी से होगा बुरा हाल, फरिश्ता बनेगा दुश्मन

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Mar 09, 2025 09:59 pm IST,  Updated : Mar 09, 2025 09:59 pm IST

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 10 मार्च से 14 मार्च तक जबरदस्त हंगामा होने वाला है। पोद्दार हाउस की मालकिन दादी सा एक बार फिर से नया षड्यंत्र रचाने वाली है, जिसमें जाने-अनजाने अरमान-अभिरा का फायदा हो जाएगा।

yeh rishta kya kehlata hai- India TV Hindi
ये रिश्ता क्या कहलाता है Image Source : INSTAGRAM

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस हफ्ते लगातार जोरदार ट्विस्ट आने वाले हैं, जिनकी शायद आपने उम्मीद भी नहीं की होगी। इन दिनों अरमान-अभिरा के अलावा रोहित-रूही और चारू, अभिर, कियारा की लाइफ में भी जबरदस्त इमोशनल ड्रामा चल रहा है। अरमान और अभिरा जब से पोद्दार हाउस छोड़कर गए हैं, तब से घर की शांति में खलल पड़ गई है। दूसरी तरफ अरमान और अभिरा की जिंदगी में एक नया मोड़ आने वाला है, जिसके बाद दोनों फिर से पहले जैसे लग्जरी लाइफ जीने लगेंगे। हाल ही में दादी-सा के सामने रोहित हर समस्या का एक हल बताता है, जिसके बाद कावेरी पोद्दार अपना नया गेम प्लान करती है।

अरमान का दुश्मन बना दोस्त

मेकर्स रोज शो में नया ड्रामा जोड़ रहे हैं और इसी बीच बवाल तब होता है जब दादी सा घर के बड़े बेटे अरमान को ऑफर देती है। अपकमिंग ट्विस्ट में बड़ा धमाका होने वाला है। आइए आपको अपकमिंग ट्विस्ट के बारे में बताते हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान ने पोद्दार हाउस छोड़ने के साथ वकालत भी छोड़ दी है और अब वह जॉब के लिए दर-दर भटक रहा है वहीं अभिरा को टीचर की नौकरी मिल जाती है, लेकिन इसी बीच रोहित के समझाने पर दादी-सा अरमान और अभिरा को घर में फिर से एंट्री करने को कहती है।

अरमान-अभिरा की चमकेगी किस्मत

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा और अरमान के दिन अच्छे होते हुए दिखाए देंगे। अरमान को एक जॉब मिल जाएगी, लेकिन गैराज में मिलेगी जिस वजह से अभिरा और शिवानी काफी खुश होगी। वहीं कावेरी पोद्दार एक बार फिर से नया ड्रामा करने वाली है। वह अपने फायदे के लिए अरमान और अभिरा को घर में रखने का फैसला करती है ताकि उनके फॉर्म और परिवार का कोई नुकसान ना हो, लेकिन अरमान मना कर देगा। वहीं, इन सब नाटक के बीच अभिरा और शिवानी उसे दादी-सा की बात मनाने को कहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन