1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'लाल बाजार' के ट्रेलर में अजय देवगन ने दी अपनी आवाज

'लाल बाजार' के ट्रेलर में अजय देवगन ने दी अपनी आवाज

 Written By: IANS
 Published : Jun 20, 2020 11:48 pm IST,  Updated : Jun 20, 2020 11:48 pm IST

क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज लालबाजार रिलीज हो गई है। इस सीरीज के ट्रेलर में अजय देवगन ने अपनी आवाज दी है।

ajay devgn- India TV Hindi
अजय देवगन Image Source : INSTAGRAM/AJAYDEVGN

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री रोन्जिनी चक्रवर्ती ने आगामी वेब शो 'लाल बाजार' के ट्रेलर में अपनी आवाज दी है। रोन्जिनी इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं और वह अजय से बेहद प्रभावित हैं। अभिनेत्री कहती हैं, "सीरीज को और अधिक उत्कृष्ट बनाने के लिए अजय देवगन इसमें शामिल हो रहे हैं और उन्होंने शो के ट्रेलर में अपनी आवाज भी दी है। हम वाकई में बेहद खुश हैं और उनके प्रति आभारी भी हैं।"

शो की कहानी कोलकाता पुलिस के मुख्यालय लाल बाजार में काम करने वाले पुलिस अधिकारियों की जिंदगी पर आधारित है। इसे हिंदी और बंगला में फिल्माया गया है।

शो में कौशिक सेन, सब्यसाची चक्रवर्ती, सौर्यसेनी मित्रा और गौरव चक्रवर्ती जैसे कलाकार भी हैं। इसे जी5 पर प्रसारित किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन