1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. Watch: 'ब्रीद इनटू द शैडोज़' से अमित साध की पहली झलक, इंटेंस लुक में आए नज़र

Watch: 'ब्रीद इनटू द शैडोज़' से अमित साध की पहली झलक, इंटेंस लुक में आए नज़र

 Published : Jun 25, 2020 01:06 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 01:41 pm IST

अमित साध के किरदार को 'हर पाप की सजा होती है और हर कहानी का एक अतीत होता है!' टैगलाइन से इंड्रोड्यूस कराया गया है।

ब्रीद 2 से अमित साध का फर्स्ट लुक आया सामने- India TV Hindi
ब्रीद 2 से अमित साध का फर्स्ट लुक आया सामने Image Source : TWITTER: @PRIMEVIDEOIN

'ब्रीद 2' 10 जुलाई को ऑनलाइन रिलीज होने वाली है। 1 जुलाई को इसका ट्रेलर रिलीज होगा, लेकिन इससे पहले इस वेब सीरीज के एक्टर्स का लुक सामने आ रहा है। एक्टर अमित साध का फर्स्ट लुक की झलक दिखाई गई है। 

अमित साध के किरदार को 'हर पाप की सजा होती है और हर कहानी का एक अतीत होता है!' टैगलाइन से इंड्रोड्यूस कराया गया है। इसमें वो गंभीर और सीरियस लुक में दिखाई दे रहे हैं। 

अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज 'ब्रीद : इन टू द शैडोज' का दिलचस्प टीजर रिलीज

यह क्राइम थ्रिलर अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित है, जिसके साथ अभिषेक अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। इस श्रृंखला में अमित साध एक बार फिर से सीनियर इंस्पेक्टर कबीर सावंत की भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगे। 

10 जुलाई, 2020 को सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें सैयामी खेर भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में जारी किया जाएगा।

मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित इस शो को भवानी अय्यर, विक्रम तुली, अरशद सैयद और मयंक शर्मा ने बेहतरी से लिखा है। शो के ट्रेलर को 1 जुलाई, 2020 को लॉन्च किया जाएगा।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन