1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'मिर्जापुर 2' के रिलीज से पहले अमेजन प्राइम ने मुफ्त किया पहला सीजन

'मिर्जापुर 2' के रिलीज से पहले अमेजन प्राइम ने मुफ्त किया पहला सीजन

 Published : Sep 25, 2020 03:15 pm IST,  Updated : Sep 25, 2020 03:16 pm IST

इस शो का दूसरा सीज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है वहीं अमेजन प्राइम ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पहला पूरा सीजन अपलोड कर दिया है।

मिर्जापुर 2- India TV Hindi
मिर्जापुर 2 Image Source : AMAZON PRIME VIDEO

मिर्ज़ापुर का दूसरा सीजन अब अपनी रिलीज़ तारीख़ की तरफ़ तेज़ी से बढ़ रहा है, ऐसे में हर एक दिन शो के प्रति उत्साह में भी इज़ाफ़ा हो रहा है। यही वजह है कि अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की टीम ने प्रशंसकों के लिए मुफ़्त में पहला सीज़न देखने का मौका दिया है। इस शो का दूसरा सीज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है वहीं अमेजन प्राइम ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पहला पूरा सीजन अपलोड कर दिया है। अमेजन प्राइम वीडियो पर भी आप यह सीजन फ्री में देख सकते हैं।

मिर्जापुर, कालीन भैया की कहानी है जो मिर्जापुर के राजा है और उनकी जंग पंडित ब्रदर्स, गुड्डू और बबलू के साथ है। इस शो का प्रीमियर 16 नवंबर 2018 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर किया गया था और इसे दर्शकों से काफी लोकप्रियता मिली थी और क्रिटिक्स द्वारा बेहद सरहाया गया था। 

मिर्जापुर 2
Image Source : TWITTERमिर्जापुर 2

दर्शकों को लुभाने वाले इस पहले सीज़न में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, विक्रांत मैसी, श्रिया पिलगाँवकर, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और कुलभूषण खरबंदा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वही, पंकज त्रिपाठी ने मिर्जापुर के राजा कालीन भैया की भूमिका में सभी को अपना मुरीद बना लिया था, जबकि अली फज़ल और विक्रांत मैसी ने गुड्डू और बबलू पंडित के किरदार में दमदार परफॉर्मेंस से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। 

दूसरे सीज़न में उनके साथ विजय वर्मा, प्रियांशु पेन्युली, ईशा तलवार, अमित सियाल, अंजुम शर्मा नज़र आएंगे। लगभग दो साल के लंबे इंतजार के बाद, अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ 'मिर्जापुर' 23 अक्टूबर, 2020 में अपने दूसरे सीज़न के साथ वापसी कर रही है। बहुप्रतीक्षित अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित है और यह दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में अमेज़न प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से लॉन्च होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन