1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. फैंस को लुभा रही है सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की लव स्टोरी, 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' को IMDB पर मिली 9.3 की रेटिंग

फैंस को लुभा रही है सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की लव स्टोरी, 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' को IMDB पर मिली 9.3 की रेटिंग

 Published : Jun 05, 2021 09:00 pm IST,  Updated : Jun 05, 2021 09:01 pm IST

रोमांटिक सीरीज के रिलीज होने के एक हफ्ते बाद आईएमडीबी पर 9.3 की रेटिंग नजर आ रही है। जिससे ये पता चल रहा है कि दर्शक इसे कितना पसंद कर रहे हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला- India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला Image Source : INSTAGRAM: ALTBALAJI

 

टीवी के मशहूर सुपरस्टार सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की  लव स्टोरी ब्रेकेन बट ब्यूटीफुल वेब सीरीज 29 मई को रिलीज हो चुकी है। सीरीज के पहले दो सीजन की सफलता के बाद एकता कपूर इसका तीसरा सीजन लेकर आई हैं जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। रोमांटिक सीरीज के रिलीज होने के एक हफ्ते बाद आईएमडीबी पर 9.3 की रेटिंग नजर आ रही है। जिससे ये पता चल रहा है कि दर्शक इसे कितना पसंद कर रहे हैं।

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' फ्रैंचाइज़ी दर्शकों की पसंदीदा है क्योंकि यह उन्हें प्यार, लालसा और दिल टूटने के सफ़र पर ले जाती है। यह अगस्त्य और रूमी की प्रेम कहानी है। एक महत्वाकांक्षी निर्देशक अगस्त्य को रूमी देसाई से प्यार हो जाता है। उनकी दुनिया अलग है और वे अलग चीजें चाहते हैं जो हार्टब्रेक के लिए एक परफ़ेक्ट रेसेपी हैं।

शो ने एक दिन में गूगल ट्रेंड्स में 100K+ सर्च का रिकॉर्ड बनाया है और प्लेटफार्म पर काफी व्यूज मिले हैं, साथ ही आलोचकों और प्रशंसकों से अच्छी समीक्षा प्राप्त कर रहा हैं। जबरदस्त चर्चा को देखते हुए, इस शो ने अपने लॉन्च से पहले ही सप्ताह के ओर्मैक्स टॉप ओटीटी ओरिजिनल में जगह बना ली थी और अपने दर्शकों के प्यार को प्रदर्शित करते हुए लॉन्च के दो दिनों के भीतर स्ट्रीमिंग टॉप 5 सूची में शामिल हो गया है।

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' अब ऑल्ट बालाजी ऐप पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन