1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. #BrokenButBeautiful3 का ट्रेलर हुआ रिलीज, सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी के दिल टूटने की शानदार कहानी

#BrokenButBeautiful3 का ट्रेलर हुआ रिलीज, सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी के दिल टूटने की शानदार कहानी

 Published : May 16, 2021 12:16 pm IST,  Updated : May 16, 2021 12:16 pm IST

एकता कपूर की इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी ने अहम भूमिका निभाई है।

Broken But Beautiful 3 trailer out Sidharth Shukla sonia rathee Agastya Rao watch - India TV Hindi
#BrokenButBeautiful3 का ट्रेलर हुआ रिलीज, सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी के दिल टूटने की शानदार कहानी  Image Source : INSTAGRAM:

पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की अपकमिंग वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस शो में उनके साथ सोनिया राठी भी हैं। सिद्धार्थ के फैंस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि ट्विटर पर BBB3 TRAILER OUT ट्रेंड हो रहा है। आप इस शो को 29 मई से ऑल्ट बालाजी पर देख सकेंगे।

यहां देखें #BrokenButBeautiful3 का ट्रेलर:

इससे पहले #BrokenButBeautiful3 से सिद्धार्थ और सोनिया के कई पोस्टर और टीजर सामने आ चुका है। सिद्धार्थ शो में अगस्त्य का किरदार निभा रहे हैं, जबकि सोनिया रूमी के रोल में नज़र आएंगी। 

सिद्धार्थ के किरदार अगस्त्य की बात करें तो वो एक आदर्शवादी, अभिमानी और विद्रोही हैं, उनका मानना है कि वह थिएटर की दुनिया के लिए एक गॉड गिफ्ट है। अगस्त्य राव, जो एक आकांक्षी निर्देशक हैं, उन्हें रूमी देसाई से प्यार हो जाता है, जो कि उनकी म्यूज है। पोस्टर में, सिद्धार्थ बारिश की पृष्ठभूमि में निराश, चोटिल और असहाय नजर आ रहे हैं। अगस्त्य को ना चाहते हुए भी एक ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है, जो एक ऐसी दुनिया से जिससे वह दूरी बनाए रखना पसंद करते है।

ये है शो की कहानी

प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित यह शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' अगस्त्य और रूमी की टूटी हुई प्रेम कहानी के बारे में है। सीरीज में उनके रिश्तों का उतार-चढ़ाव दिखाया गया है जहां जुनून कभी खत्म नहीं होता है, बल्कि बदल जाता है। और जैसा कि कहावत हैं, प्यार करने की तुलना में, प्यार से बाहर गिरना अधिक कठिन है और यही सोच कहानी को बहुत सहज बनाती है।

(IANS इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन