1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. ‘पाताल लोक’ से हाथीराम के रूप में जयदीप अहलावत का पोस्टर हुआ रिलीज़

‘पाताल लोक’ से हाथीराम के रूप में जयदीप अहलावत का पोस्टर हुआ रिलीज़

 Published : May 01, 2020 10:49 pm IST,  Updated : May 01, 2020 10:49 pm IST

एमेजॉन ओरिजिनल सीरीज 'पताल लोक' 15 मई, 2020 में रिलीज के लिए तैयार है।

पाताल लोक- India TV Hindi
पाताल लोक

एमेजॉन प्राइम वीडियो की आगामी वेब सीरीज 'पाताल लोक' घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। एमेजॉन प्राइम वीडियो ने आज समीक्षकों द्वारा प्रशंसित अभिनेता जयदीप अहलावत के किरदार 'हाथीराम' का शानदार फस्र्ट लुक मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है। अभिनेता जयदीप अहलावत एमेजॉन ऑरिजनल 'पाताल लोक' में हाथीराम चौधरी की भूमिका में नजर आएंगे।

निर्माताओं द्वारा हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था, जिसे जनता से काफी सराहना मिली है। टीजर में हमें खून के दृश्यों से भरपूर एक भयानक दुनिया की झलक देखने को मिल रही है। क्लीन स्लेट फिल्म्स द्वारा निर्मित, एमेजॉन ऑरिजनल सीरीज का ट्रेलर 5 मई, 2020 को रिलीज किया जाएगा। 

सीरीज के टीजर में समाज को झूठ, अपराध और हिंसा के जघन्य जाल में फंसा दिखाया गया है।

 

निर्माता सुदीप शर्मा द्वारा बहुप्रतीक्षित एमेजॉन ओरिजिनल सीरीज 'पताल लोक' 15 मई, 2020 में रिलीज के लिए तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन