1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'मिर्जापुर 2' वेब सीरीज अश्लीलता और हिंसा से भरी है: राजू श्रीवास्तव

'मिर्जापुर 2' वेब सीरीज अश्लीलता और हिंसा से भरी है: राजू श्रीवास्तव

 Published : Oct 26, 2020 06:51 pm IST,  Updated : Oct 26, 2020 06:51 pm IST

गुरमीत सिंह और मीहिर देसाई के निर्देशन में बनी सीरीज को अमेजन प्राइम पर 23 अक्टूबर से स्ट्रीम किया जा रहा है।

 mirzapur2- India TV Hindi
'मिर्जापुर 2' वेब सीरीज अश्लीलता और हिंसा से भरी है: राजू श्रीवास्तव Image Source : TWITTER

लखनऊ: अपना दल पार्टी से सांसद अनुप्रिया पटेल के बाद जाने-माने कॉमेडियन और यूपी फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने भी वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' में अश्लीलता और हिंसा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। राजू श्रीवास्तव ने कहा कि 'मिर्जापुर 2' वेब सीरीज अश्लीलता और हिंसा से भरी हुई है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले पर ध्यान देने और संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे सुनिश्चित करें कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट सेंसर बोर्ड द्वारा प्रदर्शित की जाए।

इससे पहले सांसद अनुप्रिया पटेल ने भी 'मिर्जापुर 2' पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि इससे उनके निर्वाचन क्षेत्र मिर्जापुर का नाम धूमिल हो गया है। उन्होंने कहा था कि वेब सीरीज में जिले को गलत ढंग से पेश किया और जातिगत हिंसा को बढ़ावा दिया।

गुरमीत सिंह और मीहिर देसाई के निर्देशन में बनी सीरीज को अमेजन प्राइम पर 23 अक्टूबर से स्ट्रीम किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन