1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'मिर्जापुर 3' के लिए हो जाएं तैयार, तीसरे सीजन पर जल्द शुरू होगा काम

'मिर्जापुर 3' के लिए हो जाएं तैयार, तीसरे सीजन पर जल्द शुरू होगा काम

 Written By: PTI
 Published : Nov 12, 2020 01:52 pm IST,  Updated : Nov 12, 2020 01:52 pm IST

अमेजन का दावा है कि सात दिन के भीतर ही यह भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो हो गया था।

mirzapur 3- India TV Hindi
'मिर्जापुर 3' के लिए हो जाएं तैयार Image Source : TWITTER

अमेजन प्राइम वीडियो ने गुरुवार को ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन पर काम शुरू होने की घोषणा की। पिछले महीने अमेजन प्राइम पर ‘मिर्जापुर’ का दूसरा सीजन रिलीज हुआ और अमेजन का दावा है कि सात दिन के भीतर ही यह भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो हो गया था। 

अमेजन प्राइम ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ‘मिर्जापुर’ को न केवल सबसे ज्यादा लोगों ने पूरा देखा बल्कि इस सीरिज को पूरा देखने वाले लोगों में से आधे ने इसके रिलीज होने के 48 घंटे के भीतर ही पूरा देख डाला, जो कि एक बड़ा पैमाना है। 

'मिर्जापुर' में 'गोलू गुप्ता' का रोल निभाने वाली श्वेता त्रिपाठी का बयान, बोलीं- 'सीजन 2 दिल के ज्यादा करीब'

‘मिर्जापुर’ में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, हर्षिता शेखर गौर समेत कई कलाकार हैं, वहीं दूसरे सीजन में नए कलाकार विजय वर्मा, प्रियांशु पैन्युली, और इशा तलवार भी नजर आए।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन