1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. शाहरुख खान ने शेयर किया हॉरर-थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज 'बेताल' का ट्रेलर

शाहरुख खान ने शेयर किया हॉरर-थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज 'बेताल' का ट्रेलर

 Published : May 08, 2020 01:26 pm IST,  Updated : May 08, 2020 01:35 pm IST

शाहरुख खान ने नेटफ्लिक्स पर अपनी दूसरी सीरीज बेताल का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह हॉरर और थ्रिलर से भरपूर सीरीज है।

betal trailer- India TV Hindi
बेताल ट्रेलर Image Source : TWITTER

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी सीरीज बेताल का ट्रेलर शेयर किया है। यह नेटफ्लिक्स पर आने वाली उनकी दूसरी सीरीज है। बेताल के एक गांव की कहानी है जो हॉरर, थ्रिलर से भरपूर नजर आ रही है। बेताल को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। शाहरुख खान ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- राक्षसों से लड़ने के लिए आप कितनी दूर तक जाओगे। यह वेब सीरीज 24 मई को सीरीज होगी।

बेताल एक ऐसे गांव की कहानी है जिसमें दो दशक पुरानी ईस्ट इंडिया कंपनी का कर्नल बेताल अपनी जॉम्बी की फौज लेकर वापिस आ गया है। जिसके बाद भारतीय पुलिस गांव वालों कैसे बचाते हैं उसमें दिखाया गया है।

बेताल को पैट्रिक ग्राहम ने डायरेक्ट किया है और को-डायरेक्ट निखिल महाजन ने किया है। बेताल में अहाना कुमार, विनीत कुमार अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस की इससे पहले बार्ड ऑफ ब्लड वेब सीरीज आई थी। इसमें इमरान हाशमी, विनीत कुमार और सोभिता धुलिपाला अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन