1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. वैलेंटाइन डे पर सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस को मिला तोहफा, 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल' से नई तस्वीर आई सामने

वैलेंटाइन डे पर सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस को मिला तोहफा, 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल' से नई तस्वीर आई सामने

 Published : Feb 14, 2021 06:44 am IST,  Updated : Feb 14, 2021 06:55 am IST

सिद्धार्थ शुक्ला अपकमिंग वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल' की शूटिंग कर रहे हैं। वैलेंटाइन डे पर इस वेब शो से नई फोटो वायरल हो रही है।

sidharth shukla sonia rathee- India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की तस्वीर हुई वायरल  Image Source : INSTAGRAM: JUNED_SIDHEARTS

मशहूर अभिनेता और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। वो उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब उनकी वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल 3' रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले वैलेंटाइन डे के खास मौके पर उनकी नई तस्वीर सामने आई है। ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस फोटो में सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी को-एक्ट्रेस सोनिया राठी एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए हैं। वैलेंटाइन डे पर ये तस्वीर सामने आना दोनों के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 

सिद्धार्थ शुक्ला के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 1 मिलियन पार, एक्टर ने खुश होकर किया ये ट्वीट

Broken But Beautiful 3 के पहले दो सीजन में दो व्यक्तियों (विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी द्वारा चित्रित किरदार) की एक प्रेम कहानी दिखाई गई, जो सबसे अप्रत्याशित परिस्थितियों में मिलते हैं और जल्द ही एक दूसरे के लिए सपोर्ट सिस्टम बन जाते हैं। अब शो में एक नई जोड़ी नज़र आएगी, जो सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की होगी। नया सीजन जल्द ही ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम होगा।

सिद्धार्थ शुक्ला इंस्टाग्राम पर अपकमिंग वेब शो की कई BTS फोटोज शेयर कर चुके हैं। 

सिद्धार्थ ने कुछ दिनों पहले ही पंजाबी गायिका-अभिनेत्री और 'बिग बॉस 13' की प्रतिभागी शहनाज गिल का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। शहनाज ने अपने जन्मदिन की पार्टी के पलों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। इस पोस्ट में शहनाज को सिद्धार्थ स्विमिंग पूल में फेंकते दिखाई दे रहे हैं। 

गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फैंस इन्हें प्यार से SidNaaz कहकर बुलाते हैं। इनके दो गाने 'भुला दूंगा' और 'शोना शोना' रिलीज हो चुके हैं, जबकि तीसरा जल्द ही आने वाला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन