1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. सोनाक्षी सिन्हा का 'महिला दिवस' पर फैंस को तोहफा, वेबसीरीज का फर्स्ट लुक किया रिलीज

सोनाक्षी सिन्हा का 'महिला दिवस' पर फैंस को तोहफा, वेबसीरीज का फर्स्ट लुक किया रिलीज

 Published : Mar 07, 2021 11:11 pm IST,  Updated : Mar 08, 2021 06:21 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' से पहले अपनी अपकमिंग वेबसीरीज के फर्स्ट लुक को रिलीज किया है।

sonakshi sinha - India TV Hindi
Sonakshi Sinha Image Source : INSTAGRAM/SONAKSHI SINHA

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' से पहले अपनी अपकमिंग वेबसीरीज के फर्स्ट लुक को रिलीज किया है। अपनी इस अनटाइटल्ड वेबसीरीज में सोनाक्षी पुलिस अफसर का किरदार निभाते नजर आएंगी। सोनाक्षी के इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

अभिनेत्री ने इस अपकमिंग वेबसीरीज में अपने फर्स्ट लुक को आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही एक कैप्शन भी दिया है जो महिला दिवस से जुड़ा हुआ है। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा- 'महिलाएं क्या कर सकती हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है। इस पर हम सभी का विश्वास बार-बार मजबूत हुआ है।' 

सोनाक्षी ने आगे लिखा- 'महिला दिवस की पूर्व संध्या पर हम चीजों को एक पायदान ऊपर ले जा रहे हैं। आप सभी को एक बार फिर से दिखाने के लिए अब बिल्कुल भी इंतजार नहीं हो रहा है कि लड़कियां और क्या क्या कर सकती हैं। जल्द ही अमेजन प्राइम पर।' 

सोनाक्षी की इस आने वाली वेबसीरीज का नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है। सामने आए लुक में सोनाक्षी रेल की पटरियों के बीच खड़ी एकदम सीधे देख रही हैं। इस तस्वीर को देखकर इतना तो जरूर साफ है कि इस वेबसीरीज में सोनाक्षी दमदार पुलिस अफसर के किरदार में दिखाई देंगी। हालांकि ये वेबसीरीज कब रिलीज होगी और इसे किसने निर्देशित किया है इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

खास बात है कि सोनाक्षी का इस वेबसीरीज के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगी। सोनाक्षी से पहले कई बॉलीवुड स्टार्स वेबसीरीज में डेब्यू कर चुके हैं। इन सितारों में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बॉबी देओल, मनोज बाजपेयी और अभिषेक बच्चन के अलावा कई और सितारे हैं।

आपको बता दें, सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार साल 2020 में 'धूमकेतु' में स्पेशल अपीरियंस में नजर आई थीं। वहीं इससे पहले साल 2019 में फिल्म 'दबंग 3' में रज्जो का किरदार निभाया था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन