1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. तान्या देसाई हिंदी थ्रिलर सीरीज 'क्रैकडाउन' में आएंगी नजर

तान्या देसाई हिंदी थ्रिलर सीरीज 'क्रैकडाउन' में आएंगी नजर

 Written By: IANS
 Published : Sep 22, 2020 09:20 am IST,  Updated : Sep 22, 2020 09:20 am IST

तेलुगू अभिनेत्री तान्या देसाई अब अपूर्व लाखिया की आगामी हिंदी वेब सिरीज 'क्रैकडाउन' में दिखाई देंगी।

tanya desai- India TV Hindi
तान्या देसाई Image Source : INSTAGRAM/LAKHIAAPOORVA

तेलुगू अभिनेत्री तान्या देसाई अब अपूर्व लाखिया की आगामी हिंदी वेब सिरीज 'क्रैकडाउन' में दिखाई देंगी। तान्या ने अपने आगामी हिंदी शो के बारे में कहा, "फिल्म 'क्रैकडाउन' पाकिस्तान और हिंदुस्तान के बीच की लड़ाई पर आधारित है, जिसमें दिखाया गया कि कैसे भारतीय जासूस इस मिस्ट्री को सुलझाते हैं। इसमें एक्शन, सस्पेंस, ड्रामा और इमोशन्स हैं। इसमें मैं एक साधारण महिला के किरदार में हूं।"

उन्होंने कहा, "अपूर्व लखिया के साथ करना मेरे जीवन का सबसे अच्छा अनुभव है। उनके निगरानी में काम करके मैं बहुत प्राउड फील करती हूं। वे बहुत ही टैलेंटेड व्यक्ति हैं। वे सभी से बराबरी से पेश आते हैं।"

फिल्म 'क्रैकडाउन' में साकिब सलीम, अंकुर भाटिया, श्रिया पिलगांवकर और राजेश तैलंग भी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन