1. Hindi News
  2. फनटूश
  3. वायरल वीडियो
  4. नहीं मैं सो नहीं रहा हूं, यकीन मानों

नहीं मैं सो नहीं रहा हूं, यकीन मानों

 Written By: 
 Published : Dec 14, 2015 06:24 pm IST,  Updated : Dec 14, 2015 06:23 pm IST

नई दिल्ली: कहते हैं कि नींद बहुत जरूरी होती है। नींद पूरी न हो तो व्यक्ति का मन किसी भी काम में नहीं लगता है। किसी कारण वश जब व्यक्ति की नींद पूरी

नहीं मैं सो नहीं रहा...- India TV Hindi
नहीं मैं सो नहीं रहा हूं, यकीन मानों

नई दिल्ली: कहते हैं कि नींद बहुत जरूरी होती है। नींद पूरी न हो तो व्यक्ति का मन किसी भी काम में नहीं लगता है। किसी कारण वश जब व्यक्ति की नींद पूरी न हो पाने के बावजूद काम करना पड़ता है तो वो ऑफिस में ही काम के दौरान झपकी मारने लगता है। बच्चों के साथ भी ऐसी ही कहानी होती है। ऐसे ही चीन में एक बच्चे को जब क्लास रुम में क्लास अटैंड करनी पड़ी तो वो लैक्चर के दौरान ही झपकी लेने लगा, लेकिन बच्चा थोड़ा चालाक था। जब सब बच्चे लेक्चर के बाद ताली बजाने को हुए तो सबसे पहले इस बच्चे ने ताली बजाई ताकि लोगों को लगे वह सो नहीं रहा था और लेक्चर को ध्यान से सुन रहा था।

क्या है वीडियो में-

AUNG MINGALAR MYANMAR नाम से ये वीडियो यू-ट्यूब पर साझा किया गया है इसे देखकर यकीनन आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Viral videos से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें फनटूश