नई दिल्ली: आज के समय में ऑफिस में होने वाला प्यार आम हो चला है। ऑफिस में किसी कलीग को चाहना और फिर ऑफिस में ही अपने प्यार को मुकाम तक ले जाना भी अब कोई नई बात नहीं रही। ऑफिस की व्यस्ततम लाइफ के इतर अपने दफ्तर में ही किसी कलीग से इश्क फरमाना आपके भीतर तमाम थकान के बीच एक ऊर्जा का संचार कर देता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने ऑफिस के प्यार को सिर्फ अपने तक ही सीमित रखते हैं।
कुछ ऐसे होते हैं जो अपने प्यार को सार्वजनिक करने में नहीं हिचकिचाते। वहीं कुछ लोगो ऐसे भी होते हैं जो यह समझ ही नहीं पाते कि वो अपने ऑफिस में अपने प्यार की तलाश कैसे करें। आज हम आपको Funky Flunky का एक वीडियो दिखाएंगे जो यह बताने के लिए काफी है कि आप अपने ऑफिस के प्यार के बारे में कैसे पता करें।