अंबानी परिवार ने अन्न सेवा से की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत, बेटे-बहू के साथ मुकेश अंबानी ने भी परोसा खाना
अंबानी परिवार ने अन्न सेवा से की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत, बेटे-बहू के साथ मुकेश अंबानी ने भी परोसा खाना
देश के बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर शहनाई गूंज उठने वाली है। उनके सबसे छोटे बेटे व उद्योगपति अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए अब कुछ ही दिन बाकी हैं। शादी की रस्मों से पहले परिवार ने अन्न सेवा की है।
Published : Feb 28, 2024 11:16 pm IST, Updated : Feb 28, 2024 11:16 pm IST
1/7Image Source : India TV
अंबानी परिवार में शादी की रस्मों की शुरुआत आज बुधवार को अन्न सेवा के साथ हुई है। इस दौरान परिवार के प्रमुख मुकेश अंबानी और दूल्हा-दुल्हन ने लोगों को अपने हाथों से खाना परोसा है।
2/7Image Source : India TV
दुनिया भर में मशहूर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। उनके छोटे बेटे व उद्योगपति अनंत अंबानी के सिर पर सेहरा सजने वाला है। वह अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के संग सात फेरे लेने जा रहे हैं।
3/7Image Source : India TV
इस शादी के पहले अंबानी परिवार ने अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, अन्न सेवा की। जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवड गांव में, मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सहित अंबानी परिवार के अन्य सदस्यों ने गांव वालों को पारंपरिक गुजराती खाना परोसा।
4/7Image Source : India TV
राधिका की नानी और मां-पिता, वीरेन और शैला मर्चेंट ने भी अन्न सेवा में हिस्सा लिया। करीब 51 हजार स्थानीय निवासियों को भोजन परोसा जाएगा। जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
5/7Image Source : India TV
इस मौके पर मुकेश अंबानी भी लोगों को भोजन परोसते नजर आए। भोजन के बाद उपस्थित लोगों ने पारंपरिक लोक संगीत का आनंद उठाया। प्रसिद्ध गुजराती गायक कीर्तिदान गढ़वी ने अपनी गायकी से समां बांध दिया।
6/7Image Source : India TV
अंबानी परिवार में अन्न सेवा की परंपरा पुरानी है। परिवारिक शुभ अवसरों पर अंबानी परिवार अन्न सेवा करता रहा है।
7/7Image Source : India TV
कोरोना महामारी के दौरान जब देश संकट में था तब भी अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी की अगुवाई में रिलायंस फाउंडेशन ने दुनिया का सबसे बड़ा अन्न वितरण कार्यक्रम चलाया था।