1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बॉलीवुड
  4. Year Ender 2020: सुशांत सिंह राजपूत, इरफान खान से दिव्या भटनागर तक, इन हस्तियों ने साल 2020 में कह दिया अलविदा

Year Ender 2020: सुशांत सिंह राजपूत, इरफान खान से दिव्या भटनागर तक, इन हस्तियों ने साल 2020 में कह दिया अलविदा

Published : Dec 26, 2020 01:11 pm IST,  Updated : Dec 26, 2020 01:40 pm IST
अलविदा कहना हमेशा दर्दभरा होता है। साल 2020 बॉलीवुड के लिए भी बेहद बुरा साल रहा। इसकी शुरुआत का आगाज नई उमंग और उत्साह के साथ हुआ था, लेकिन कुछ ही महीने बाद कोरोना वायरस ने दुनिया की तस्वीर ही बदलकर रख दी। एक तरफ पूरी दुनिया इस संकट से जूझ रही तो दूसरी तरफ कई हस्तियों के निधन ने उनके अपनों और फैंस को गमगीन कर दिया। सुशांत सिंह राजपूत, ऋषि कपूर, इरफान खान, सरोज खान, वाजिद खान और दिव्या भटनागर सहित कई कलाकारों ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया और हमेशा के लिए यादों में समां गए। 
1/18 Image Source : @chintskap/sushantsinghrajput/@irrfank

अलविदा कहना हमेशा दर्दभरा होता है। साल 2020 बॉलीवुड के लिए भी बेहद बुरा साल रहा। इसकी शुरुआत का आगाज नई उमंग और उत्साह के साथ हुआ था, लेकिन कुछ ही महीने बाद कोरोना वायरस ने दुनिया की तस्वीर ही बदलकर रख दी। एक तरफ पूरी दुनिया इस संकट से जूझ रही तो दूसरी तरफ कई हस्तियों के निधन ने उनके अपनों और फैंस को गमगीन कर दिया। सुशांत सिंह राजपूत, ऋषि कपूर, इरफान खान, सरोज खान, वाजिद खान और दिव्या भटनागर सहित कई कलाकारों ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया और हमेशा के लिए यादों में समां गए। 

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके आकस्मिक निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया था। उनकी मौत की जांच देश की तीन बड़ी एजेंसियां कर रही हैं। 
2/18 Image Source : instagram: sushantsinghrajput

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके आकस्मिक निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया था। उनकी मौत की जांच देश की तीन बड़ी एजेंसियां कर रही हैं। 

कई दशक तक अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता ऋषि कपूर ने इसी साल 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी उम्र 67 साल थी और वो पिछले 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। 
3/18 Image Source : Twitter: @chintskap

कई दशक तक अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता ऋषि कपूर ने इसी साल 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी उम्र 67 साल थी और वो पिछले 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। 

29 अप्रैल 2020 को इरफान खान का निधन हो गया था। वो 53 साल के थे और लंबे समय से एक दुलर्भ किस्म के कैंसर से जंग लड़ रहे थे। इरफान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था, जिसके बाद उन्होंने विदेश में भी इलाज कराया था, लेकिन अंत में वो जिंदगी की जंग हार गए। 
4/18 Image Source : instagram: irrfan

29 अप्रैल 2020 को इरफान खान का निधन हो गया था। वो 53 साल के थे और लंबे समय से एक दुलर्भ किस्म के कैंसर से जंग लड़ रहे थे। इरफान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था, जिसके बाद उन्होंने विदेश में भी इलाज कराया था, लेकिन अंत में वो जिंदगी की जंग हार गए। 

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वो 72 साल की थीं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद वो 20 जून से ही अस्पताल में भर्ती थीं, लेकिन डायबिटीज में समस्या के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। 
5/18 Image Source : instagram: sarojkhanofficial

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वो 72 साल की थीं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद वो 20 जून से ही अस्पताल में भर्ती थीं, लेकिन डायबिटीज में समस्या के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। 

मशहूर म्यूजिक डुओ साजिद वाजिद के वाजिद खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्हें किडनी की गंभीर समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका था। 
6/18 Image Source : Twitter: @mishrasugandha

मशहूर म्यूजिक डुओ साजिद वाजिद के वाजिद खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्हें किडनी की गंभीर समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका था। 

'आजा शाम होने आई', 'तेरे मेरे बीच में', 'मुझसे जुदा होकर', 'दिल दीवाना बिन सजना के माने ना', 'मेरे रंग मे रंगने वाली', 'आजा मधुर चांदनी में हम', 'आया मौसम दोस्ती' का जैसे तमाम खूबसूरत गानों को अपनी आवाज से और भी ज्याादा खूबसूरत बनाने वाले मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम ने इसी साल दुनिया को अलविदा कह दिया था। 5 अगस्त 2020 को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई, 13 अगस्त को उनकी तबीयत बिगड़ गई। वो लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने कोविड -19 को मात दे दी थी, लेकिन उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया था।  
7/18 Image Source : instagram: ispbofficial

पॉपुलर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का इसी साल निधन हो गया था। वो कोरोना वायरस से पीड़ित थीं। उनकी हालत काफी नाजुक थी और वो वेंटीलेटर पर थी। दिव्या के कोरोना वायरस का शिकार होने के बाद उन्हें गोरेगांव के अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।
8/18 Image Source : instagram: divyabhatnagarofficial

पॉपुलर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का इसी साल निधन हो गया था। वो कोरोना वायरस से पीड़ित थीं। उनकी हालत काफी नाजुक थी और वो वेंटीलेटर पर थी। दिव्या के कोरोना वायरस का शिकार होने के बाद उन्हें गोरेगांव के अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।

12 नवंबर 2020 को बॉलीवुड अभिनेता आसिफ की मौत हो गई थी। आसिफ का शरीर धर्मशाला में एक प्राइवेट कॉम्पलेक्स में संदिग्ध हालत में लटकता हुआ मिला था। आसिफ ने सिनेमाजगत में काफी नाम कमाया थ। उन्होंने 'ब्लैक फ्राइडे', 'जब वी मेट', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'लम्हा', 'काय पो चे', 'कृष 3', 'अंजान', 'फ्रीकी अली' और 'शैतान' जैसी फिल्मों में काम किया। वो आखिरी बार वेबसीरीज 'होस्टेजेस' में नजर आए थे। 
9/18 Image Source : instagram: asiftheactor

12 नवंबर 2020 को बॉलीवुड अभिनेता आसिफ की मौत हो गई थी। आसिफ का शरीर धर्मशाला में एक प्राइवेट कॉम्पलेक्स में संदिग्ध हालत में लटकता हुआ मिला था। आसिफ ने सिनेमाजगत में काफी नाम कमाया थ। उन्होंने 'ब्लैक फ्राइडे', 'जब वी मेट', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'लम्हा', 'काय पो चे', 'कृष 3', 'अंजान', 'फ्रीकी अली' और 'शैतान' जैसी फिल्मों में काम किया। वो आखिरी बार वेबसीरीज 'होस्टेजेस' में नजर आए थे। 

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता जगदीप ने 8 जुलाई 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। 81 साल के जगदीप ने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली थी। उनका असली नाम  सैयद इश्तियाक जाफरी था। फिल्म 'शोले' में उनके सूमरा भोपाली किरदार को काफी पसंद किया गया था। जगदीप ने अपने बॉलीवुड करियर में लगभग 400 फिल्मों में काम किया। 
10/18 Image Source : instagram: limeligh8

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता जगदीप ने 8 जुलाई 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। 81 साल के जगदीप ने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली थी। उनका असली नाम  सैयद इश्तियाक जाफरी था। फिल्म 'शोले' में उनके सूमरा भोपाली किरदार को काफी पसंद किया गया था। जगदीप ने अपने बॉलीवुड करियर में लगभग 400 फिल्मों में काम किया। 

टीवी सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' एक्टर समीर शर्मा ने सुसाइड कर लिया था। समीर वर्तमान में स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में कुहू के पिता शौर्य माहेश्वरी की भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया था। इनमें कहानी घर घर की और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे शोज शामिल हैं।    समीर ने लेफ्ट राइट लेफ्ट, इस प्यार को क्या नाम दूं, गीत हुई सबसे पराई और वो रहने वाली महलों की में भी काम किया है। उन्होंने टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी काम किया था। वो हंसी तो फंसी में दिखाई दिए थे। इसके अलावा इत्तेफाक फिल्म में भी काम किया। 
11/18 Image Source : instagram: samir5d

टीवी सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' एक्टर समीर शर्मा ने सुसाइड कर लिया था। समीर वर्तमान में स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में कुहू के पिता शौर्य माहेश्वरी की भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया था। इनमें कहानी घर घर की और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे शोज शामिल हैं। 

समीर ने लेफ्ट राइट लेफ्ट, इस प्यार को क्या नाम दूं, गीत हुई सबसे पराई और वो रहने वाली महलों की में भी काम किया है। उन्होंने टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी काम किया था। वो हंसी तो फंसी में दिखाई दिए थे। इसके अलावा इत्तेफाक फिल्म में भी काम किया। 

कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता चिरंजीवी सरजा का निधन इस साल जून के महीने में दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। उनकी पत्नी मेघना राज ने कुछ महीने पहले ही एक बच्चे का जन्म दिया है। मेघना कन्नड़ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस हैं। पति के निधन के वक्त वो मां बनने वाली थीं।  चिरंजीवी और मेघना ने एक-दूसरे को 10 साल तक डेट किया था और साल 2018 में शादी कर ली थी। इसी साल 7 जून को हार्ट अटैक की वजह से चिरंजीवी का निधन हो गया था। उस समय मेघना 5 महीने की प्रेग्नेंट थीं। चिरंजीवी की मौत से सभी स्तब्ध थे। 
12/18 Image Source : instagram: chirusarja

सलमान खान के साथ फिल्म 'रेडी' में काम कर चुके मोहित बघेल का 23 मई 2020 को निधन हो गया था। मोहित लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे। 26 साल के मोहित रेडी में छोटे अमर चौधरी के किरदार में नजर आए थे। मोहित रेडी के अलावा 2019 में परिणीती चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म जबरिया जोड़ी में नजर आए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत कॉमेडी शो छोटे मियां से की थी।
13/18 Image Source : instagram: baghelmohit

सलमान खान के साथ फिल्म 'रेडी' में काम कर चुके मोहित बघेल का 23 मई 2020 को निधन हो गया था। मोहित लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे। 26 साल के मोहित रेडी में छोटे अमर चौधरी के किरदार में नजर आए थे। मोहित रेडी के अलावा 2019 में परिणीती चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म जबरिया जोड़ी में नजर आए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत कॉमेडी शो छोटे मियां से की थी।

एक्टर और फोटोग्राफर सचिन कुमार (अरोड़ा) का 44 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उन्होंने एकता कपूर के सीरियल 'कहानी घर घर की' में भी काम किया था। वो काफी पहले ही एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह चुके थे और फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय थे। सचिन कुमार, अक्षय कुमार के कजिन थे और काफी करीब भी थे।  
14/18 Image Source : facebook: Rakesh Paul

एक्टर और फोटोग्राफर सचिन कुमार (अरोड़ा) का 44 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उन्होंने एकता कपूर के सीरियल 'कहानी घर घर की' में भी काम किया था। वो काफी पहले ही एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह चुके थे और फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय थे। सचिन कुमार, अक्षय कुमार के कजिन थे और काफी करीब भी थे।  

क्राइम पेट्रोल के एक्टर शफीक अंसारी का भी निधन हो गया था। उन्होंने 'क्राइम पेट्रोल' सीरियल में कई किरदार निभाए थे। लंबे वक्त से शफीक कैंसर से पीड़ित थे। शफीक के पास इलाज के लिए पैसे भी नहीं थे, बीमारी की वजह से वो लंबे समय से अभिनय भी नहीं कर रहे थे और तंगहाली से गुजर रहे थे। 
15/18 Image Source : instagram: kfugga

क्राइम पेट्रोल के एक्टर शफीक अंसारी का भी निधन हो गया था। उन्होंने 'क्राइम पेट्रोल' सीरियल में कई किरदार निभाए थे। लंबे वक्त से शफीक कैंसर से पीड़ित थे। शफीक के पास इलाज के लिए पैसे भी नहीं थे, बीमारी की वजह से वो लंबे समय से अभिनय भी नहीं कर रहे थे और तंगहाली से गुजर रहे थे। 

'फरेब' और 'मेहंदी' फिल्म के एक्टर फराज खान का 4 नवंबर 2020 को निधन हो गया था। 14 अक्टूबर को फराज के ब्रेन इंफेक्शन से पीड़ित होने की खबर आई थी, जो उनकी छाती तक फैल गया था। उपचार के लिए उन्हें बेंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे।   फराज बॉलीवुड की कई फिल्मों में दिख चुके हैं, जिनमें से एक साल 1998 में आई फिल्म 'मेंहदी' है। इस फिल्म में 'फराज', अभिनेत्री रानी मुखर्जी संग नजर आए थे। इसके अलावा, वह साल 1996 में आई विक्रम भट्ट की फिल्म फरेब में भी दिख चुके हैं।     
16/18 Image Source : instagram: instant_celebrities

'फरेब' और 'मेहंदी' फिल्म के एक्टर फराज खान का 4 नवंबर 2020 को निधन हो गया था। 14 अक्टूबर को फराज के ब्रेन इंफेक्शन से पीड़ित होने की खबर आई थी, जो उनकी छाती तक फैल गया था। उपचार के लिए उन्हें बेंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे।

फराज बॉलीवुड की कई फिल्मों में दिख चुके हैं, जिनमें से एक साल 1998 में आई फिल्म 'मेंहदी' है। इस फिल्म में 'फराज', अभिनेत्री रानी मुखर्जी संग नजर आए थे। इसके अलावा, वह साल 1996 में आई विक्रम भट्ट की फिल्म फरेब में भी दिख चुके हैं।   

17 अगस्त 2020 को मशहूर निर्देशक निशिकांत कामत ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अजय देवगन-तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम', इरफान खान अभिनीत फिल्म 'मदारी' और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'फोर्स' और 'रॉकी हैंडसम' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। 50 साल के निशिकांत को 31 जुलाई को पीलिया और पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पता चला कि उन्हें क्रॉनिक लिवर डिजीज और अन्य संक्रमण भी थे।  
17/18 Image Source : instagram: nabin_57

10 जून 2020 को एक्टर जगेश मुकाती ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो सांस की समस्या से जूझ रहे थे। अस्पताल में 3-4 दिन एडमिट रहने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गए। वो अमिता का अमित, श्री गणेश जैसे सीरियल्स के अलावा हंसी तो फंसी और मन जैसी मूवीज में भी नज़र आए थे। 
18/18 Image Source : instagram: bollywoodpls

Advertisement