Published : Apr 28, 2024 05:59 pm IST, Updated : Apr 28, 2024 05:59 pm IST
1/7Image Source : x
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बाॅलीवुड के पाॅवर कप्लस में से एक हैं। दोनों अकसर सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर अपना प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। इसी बीच हाल ही में बिपाशा ने एक बार फिर पति संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर उनपर प्यार लुटाया है।
2/7Image Source : x
बता दें कि करण और बिपाशा ने पहले 28 अप्रैल को रजिस्टर्ड मैरिज की थी और फिर 30 अप्रैल को सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में कपल हर साल दो वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करता है।
3/7Image Source : x
बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल 2016 को एक निजी समारोह में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचाई थी। बिपाशा बासु की शादी बंगाली व पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी, जिसमें उनके खास दोस्त और फैमिली के लोग शामिल हुए थे।
4/7Image Source : x
अपनी शादी के दिन लाल जोड़े में बिपाशा बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। लाल-सफेद चंदन की बिंदियों से उनका चेहरा दमक रहा था। उन्होंने परंपरागत बंगाली सफेद मुकुट भी पहन रखा था।
5/7Image Source : x
बिपाशा का खूबसूरत लहंगा सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया था। इसकेे अलावा बिपाशा ने अपने ब्राइडल लुक को भारी कुंदन की ज्वैलरी के साथ पूरा किया था।
6/7Image Source : x
शादी से पहले बिपाशा का मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम भी बड़े ही धूमधाम से हुआ था। इसमें दोनों के फैमिली तथा शिल्पा, शमिता शेट्टी व अनुषा दांडेकर सहित करीबी मित्रों ने शिरकत की थी।
7/7Image Source : x
बिपाशा की शादी की तस्वीरें उन दिनों खूब वायरल हुई थी। दुल्हन के लुक में लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया था।