पति की लंबी उम्र की कामना के साथ आज सभी सुहागिन महिलाओं करवा चौथ का व्रत रखकर इस त्योहार को मना रही है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी कैसे पीछे रह सकते हैं। हर साल की तरह इस बार कई सेलिब्रिटीज अनिल कपूर के जुहू स्थित घर पर करवा चौथ का सेलिब्रेशन करने पहुंचे।
मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर कृषिका लूला अनिल कपूर के घर के बाहर स्पॉट हुईं। कृषिका गुलाबी रंग का हैवी कामदार सूट पहने नजर आईं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कृषिका ने हैवी नेकलेस पहना हुआ था। इसके साथ ही तस्वीर में पूजा की थाल पकड़े दिखीं।
शजा मोरानी के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे भी कैमरे में कैद हुईं। ये दोनों सितारे अनिल कपूर और सुनीता कपूर के जुहू स्थित बंगले के बाहर नजर आए।
करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए इन दोनों सितारों ने बड़ी ही खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी। शजा मोरानी लॉग गुलाबी रंग का हैवी कामदार सूट पहने हुई थीं तो वहीं पद्मिनी कोल्हापुरे हल्के हरे रंग का सूट पहने दिखीं। इन दोनों ने पूजा की थाल हाथ में पकड़ी हुई थी।
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत पिंक कलर के सूट में हाथ में पूजा की थाल लिए अनिल कपूर के घर स्पॉट हुईं।
इस खास मौके पर अनिल कपूर अपने जुहू स्थित बंगले के बाहर आए और मीडिया को पोज भी दिए।
ये अनिल कपूर के घर के अंदर की तस्वीर है। इस तस्वीर को प्रोड्यूसर कृषिका लूला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
कृषिका लूला ने इस तस्वीर के ऊपर कैप्शन में बॉस लेडी सुनीता कपूर लिखा है। साथ ही दिल वाला इमोजी भी बनाया है।