देश में भले ही कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन घरों से बाहर निकलना काम करना लोगों की मजबूरी है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इससे अछूते नहीं हैं। हाल ही में मुंबई के अलग-अलग इलाकों में रणबीर कपूर, जाह्नवी कपूर और जॉन अब्राहम सहित कई सेलेब्स को स्पॉट किया गया। इस दौरान सभी मास्क पहने दिखाई दिए।
अभिषेक बच्चन को अजय देवगन के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। बता दें कि अभिषेक भी कोरोना की चपेट में आ गए थे और अब वो पूरी तरह ठीक हैं।
रणबीर कपूर को बांद्रा में डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वो मास्क पहने दिखाई दिए।
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं, जो बांद्रा में है।
जॉन अब्राहम जुहू में नज़र आए। कोरोना से बचाव के लिए उन्होंने मास्क पहना हुआ था।
अभिनेता इमरान हाशमी इस अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने हाल ही में अपनी मूवी 'हरामी' से पहला लुक शेयर किया था, जो खूब वायरल हुआ था।
आदित्य रॉय कपूर को स्पॉट किया गया। वो हाल ही में आलिया भट्ट और संजय कपूर के साथ 'सड़क 2' फिल्म में दिखाई दिए थे, जो ऑनलाइन रिलीज हुई थी।