सोनाक्षी ने शादी में क्यों नहीं रचाई थी जहीर के नाम की मेहंदी? हथेली पर लगाई थी ये खास चीज, इन्हें बताया वजह
सोनाक्षी ने शादी में क्यों नहीं रचाई थी जहीर के नाम की मेहंदी? हथेली पर लगाई थी ये खास चीज, इन्हें बताया वजह
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इस साल काफी चर्चा में रही। जैसे ही सोनाक्षी की शादी की खबर सामने आई, अभिनेत्री के फैंस को उम्मीद थी कि अभिनेत्री अन्य एक्ट्रेसेस की तरह धूमधाम से शादी करेंगीं। उनकी मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें सामने आएंगी लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।
Published : Oct 04, 2024 12:22 pm IST, Updated : Oct 04, 2024 12:22 pm IST
1/8Image Source : Instagram
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 साल डेटिंग बाद 23 जून को शादी की। दोनों की शादी के हर तरफ खूब चर्चे हुए। दोनों की शादी के चर्चा में होने की कई वजहें थीं। पहली वजह- दोनों का अलग-अलग धर्मों से होना। दूसरी- सोनाक्षी की शादी पर उनके भाई का शामिल ना होना। तीसरी वजह- शत्रुघ्न सिन्हा के शादी से पहले के बयान और इसी के साथ उनका बेहद सादगी भरे अंदाज में शादी करना।
2/8Image Source : Instagram
सोनाक्षी का वेडिंग लुक भी काफी चर्चा में रहा। उन्होंने बिना किसी तामझाम के शादी करने का फैसला लिया था। सोनाक्षी का अपनी शादी में मेहंदी ना लगाकर आलता लगाना भी कुछ लोगों को समझ नहीं आया। कई लोगों ने अभिनेत्री की रिसेप्शन फोटोज में उनके हाथों में आलता देखा और सवाल भी किए कि आखिर उन्होंने अपनी शादी में मेहंदी क्यों नहीं लगाई थी।
3/8Image Source : Instagram
सोनाक्षी ने अपने वेडिंग रिसेप्शन में बेहद खूबसूरत लाल साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका ट्रेडिशनल लुक फैंस को खूब पसंद आया, लेकिन लोगों ने नोटिस किया था कि सोनाक्षी ने शादी में अपने हाथों में मेहंदी नहीं लगाई। उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसका खुलासा उन्होंने अब जाकर किया है ।
4/8Image Source : Instagram
सोनाक्षी और जहीर की शादी की तस्वीरें अगर आपने देखी हैं तो ये भी देखा होगा कि सोनाक्षी ने अपनी शादी में हाथों पर ना तो मेहंदी रचाई थी, ना पिया का नाम लिखा था। उन्होंने इस खास दिन पर अपने हाथ में आलता लगाया था।
5/8Image Source : Instagram
सोनाक्षी ने गलाट्टा इंडिया के साथ बातचीत में इसके पीछे की वजह का खुलासा किया। सोनाक्षी ने हाथ में मेहंदी ना रचाने की जो वजह बताई वह किसी को हैरान कर सकती है तो कोई उनसे सहमत भी हो सकता है।
6/8Image Source : Instagram
उन्होंने कहा कि 'इसके पीछे की वजह ये थी कि मैं बहुत ज्यादा आलसी हूं। मैं 3 घंटे मेहंदी लगाकर बैठना नहीं चाहती थी। सोचिए मेहंदी मेरे हाथ में लग रही है और मैं अपना फोन भी इस्तेमाल नहीं कर सकती। दूसरी तरफ, जब मेहंदी छूटने लगती है तो बहुत बुरी लगती है।'
7/8Image Source : Instagram
सोनाक्षी आगे कहती हैं- 'जहीर को मेहंदी की महक अच्छी नहीं लगती, उन्हें इसकी महक से नफरत है। तो मुझे मेहंदी की जगह एक ऐसा ऑप्शन तलाश करना पड़ा,जो काम करे। मैं हीरामंडी के लिए रोज सेट पर जाकर आलता लगती थी। ये मेरे लुक का हिस्सा था। तभी मेरे दिमाग की घंटी बजी और बस मैंने कहा कि मैं यही करूंगी। आलता लगाना सबसे आसान, सबसे खूबसूरत और सबसे सुविधाजनक था।'
8/8Image Source : Instagram
'इस आइडिया ने बहुत अच्छा काम किया। ये बहुत ही अच्छा लग रहा था। मैं भी सहज थी।' सोनाक्षी ने आगे बताया कि उन्हें आलता लगाने में बहुत ही कम समय लगा और वह मूवमेंट को भी जमकर एंजॉय कर पाईं। उन्होंने कहा- ' मुझे मेहंदी लगाने के लिए दो-तीन घंटे नहीं बैठना पड़ा।'