ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे कमजोर शादियां, महज कुछ दिनों में हुआ तलाक
ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे कमजोर शादियां, महज कुछ दिनों में हुआ तलाक
Bollywood's 5 divorced in just a few time: रिलेशनशिप में आना और फिर तलाक हो जाना इंडस्ट्री में इन दिनों एक आम बात है। बॉलीवुड में रिश्तों और तलाक को लेकर काफी मारामारी देखने को मिलती है। बॉलीवुड में कुछ शादियां ऐसी हैं जो महज कुछ ही महीने तक टिक सकीं। कई बार 10-20 साल पुरानी शादियां भी आसानी से टूट जाती हैं, लेकिन कुछ
Published : Apr 17, 2023 04:31 pm IST, Updated : Apr 17, 2023 04:31 pm IST
1/6Image Source : File photo
Bollywood's 5 divorced in just a few time: रिलेशनशिप में आना और फिर तलाक हो जाना इंडस्ट्री में इन दिनों एक आम बात है। बॉलीवुड में रिश्तों और तलाक को लेकर काफी मारामारी देखने को मिलती है। बॉलीवुड में कुछ शादियां ऐसी हैं जो महज कुछ ही महीने तक टिक सकीं। कई बार 10-20 साल पुरानी शादियां भी आसानी से टूट जाती हैं, लेकिन कुछ ऐसे कपल भी हैं जिनकी शादियां पहली एनिवर्सरी तक भी नहीं टिक सकीं। आइए जानते हैं बॉलीवुड में सबसे कम समय तक चलने वाली शादियों के बारे में...
2/6Image Source : File Photo
करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम की शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत में ही एक-दूसरे से शादी कर ली थी। शादी के 10 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा ने तलाक के लिए तब अर्जी दी जब करण सिंह ग्रोवर का नाम उनकी को-एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जाने लगा। उस वक्त करण के एक डांस कोरियोग्राफर के साथ रिश्ते को लेकर भी बात चल रही थी. इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने जेनिफर विंगेट के साथ शादी की लेकिन वह शादी भी दो साल में ही टूट गई।
3/6Image Source : File Photo
राखी सावंत और उनके पति आदिल का रिश्ता हाल ही खूब सुर्खियों में रहा। उनकी शादी का खुलासा और उसके बाद हुआ विवाद है। लोगों को अब भी याद है। राखी ने इसके पहले साल 2018 में रितेश से शादी की थी ये शादी दो साल बाद टूट गई। जिसके बाद राखी ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल से निकाह किया लेकिन निकाह के खुलासे के तुरंत बाद दोनों अलग हो गए। राखी ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि कागजों पर अब तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है।
4/6Image Source : File Photo
पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा दोनों कुछ सालों तक एक दूसरे के साथ रहे और दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, नवंबर 2014 में शादी के 11 महीने बाद दोनों का तलाक हो गया। कहा जाता ही कि उनके अलग होने की वजह पुलकित सम्राट और यामी गौतम की बढाती हुई दोस्ती और नजदीकियां थीं।
5/6Image Source : file photo
बिग बॉस सीजन 4 में सारा खान और अली मर्चेंट ने बिग बॉस हाउस के अंदर शादी की और उनकी प्रेम कहानी को अनुपात से बाहर कर दिया गया। हालांकि ज्यादातर लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया क्योंकि बिग बॉस के घर से बाहर आने के महज 2 महीने के अंदर ही इस कपल को पता चल गया था कि ये साथ नहीं रह पाएंगे और इनकी शादीशुदा जिंदगी टूट गई।
6/6Image Source : File Photo
रेखा और मुकेश अग्रवाल: हालांकि इस लिस्ट में यह शादी रखना बहुत ठीक नहीं है, क्योंकि यहां तलाक के कारण नहीं मौत ने दोनों को जुदा कर दिया। लेकिन तब भी यह बॉलीवुड की सबसे कम समय चली शादियों में तो रखी ही जा सकती है। रेखा और मुकेश अग्रवाल एक दूसरे से मिले, प्यार हुआ और फिर दोनों ने 1990 में शादी कर ली। हालांकि, 2 अक्टूबर 1990 को मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली।