हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता जगदीप का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार को अपने घर में आखिरी सांस ली। उनका असली नाम सईद इश्तियाक अहमद जाफरी था।
जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक जाफरी था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत बी आर चोपड़ा की फिल्म अफसाना में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी।
जगदीप बतौर लीड एक्टर 'भाभी', 'बरखा' और 'बिंदिया' जैसी कई फिल्मों में नजर आए। उन्होंने फिल्म ब्रह्मचारी से खुद को कॉमेडियन के रुप में प्रस्तुत किया।
यह फोटो उनकी फिल्म आर-पार की कास्ट की है। जिसमें शकीला, श्यामा, गुरु दत्त, जॉनी वॉकर, जगदीप और नूर जहां नजर आ रहे हैं।
एक्टर जगदीप के बेटे जावेद जाफरी और नावेद जाफरी टेलिविजन डांस रिएलिटी शो बूगी वूगी को होस्ट करते थे।
फादर्स डे के मौके पर नावेद ने पिता के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए विश किया था.
एक्टर जगदीप के पोते मिजान जाफरी ने 2019 में आई फिल्म मलाल से बॉलीवुड में कदम रखा है।