Bank Of Baroda से ₹11 लाख पर्सनल लोन 5 साल के लिए लेने पर कितनी बनेगी EMI? कितना लगेगा ब्याज?
Bank Of Baroda से ₹11 लाख पर्सनल लोन 5 साल के लिए लेने पर कितनी बनेगी EMI? कितना लगेगा ब्याज?
पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन राशि होती है जो बैंक या वित्तीय संस्थान द्वारा व्यक्तिगत जरूरतों के लिए व्यक्ति को दी जाती है। इसे लेने के लिए किसी संपत्ति को गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती। यह लोन आमतौर पर आपातकालीन खर्च, शादी, मेडिकल इमरजेंसी, शिक्षा, ट्रैवल, या किसी बड़े खरीदारी के लिए लिया जाता है।
Published : Aug 28, 2025 01:44 pm IST, Updated : Aug 28, 2025 01:44 pm IST
1/5Image Source : Freepik
पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन राशि होती है जो बैंक या वित्तीय संस्थान द्वारा व्यक्तिगत जरूरतों के लिए व्यक्ति को दी जाती है। इसे लेने के लिए किसी संपत्ति को गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती। यह लोन आमतौर पर आपातकालीन खर्च, शादी, मेडिकल इमरजेंसी, शिक्षा, ट्रैवल, या किसी बड़े खरीदारी के लिए लिया जाता है।
2/5Image Source : image posted on X by @bankofbaroda
सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ऑफ बड़ौदा मौजूदा समय में 10.40 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर (फ्लोटिंग) पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है। फिक्स्ड रेट पर अगर आप पर्सनल लोन लेते हैं तो आपको 11.05 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर ऑफर किया जाएगा।
3/5Image Source : Freepik
यहां ध्यान रहे कि शुरुआती ब्याज दर पर आपको पर्सनल लोन तभी मिलेगा, जब आपका सिबिल स्कोर बेहतरीन होगा। सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच आंका जाता है। बैंक लोन अप्लाई के समय कस्टमर की उम्र, इनकम और सिबिल स्कोर पर विशेष पड़ताल के बाद ही अंतिम फैसला लेते हैं।
4/5Image Source : Freepik
अब जब आप Bank Of Baroda से ₹11 लाख पर्सनल लोन 5 साल के लिए लेते हैं तो बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन कैलकुलेटर के मुताबिक, आपकी मंथली ईएमआआई ₹23,589 बनेगी। यानी कैलकुलेशन के मुताबिक, आप इस लोन के बदले बैंक को ₹3,15,330 सिर्फ ब्याज चुकाएंगे। आखिर में बैंक को आप कुल ₹14,15,330 लौटाएंगे।
5/5Image Source : Freepik
जानकारों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर पर्सनल लोन को बिल्कुल आखिरी ऑप्शन के तौर पर चुनना चाहिए, क्योंकि इस लोन पर काफी ज्यादा ब्याज चुकाना होता है। अगर आपका सिबिल स्कोर बहुत मजबूत नहीं है तो आपको ज्यादा ब्याज दर पर पर्सनल लोन लेना पड़ सकता है।