1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बिजनेस
  4. दबंग के 15 साल: फिल्म ही नहीं गाने भी हैं ब्लॉकबस्टर, प्यार, मस्ती, और चुलबुल का अंदाज आज भी दिलों पर करते हैं राज

दबंग के 15 साल: फिल्म ही नहीं गाने भी हैं ब्लॉकबस्टर, प्यार, मस्ती, और चुलबुल का अंदाज आज भी दिलों पर करते हैं राज

Written By: Priya Shukla
Published : Sep 10, 2025 08:20 pm IST,  Updated : Sep 10, 2025 08:20 pm IST
सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म 'दबंग' को रिलीज हुए 15 साल हो चुके हैं। इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉलीवुड को सुपरस्टार कॉप चुलबुल पांडे दिया, बल्कि जबरदस्त साउंडट्रैक भी दियाए जो आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। दबंग के रोमांस और हाई-एनर्जी बीट्स से भरे गाने इतने पॉपुलर हुए कि यादगार बन गए।
1/7 Image Source : Youtube Screen Grab Ultra Movie Parlour
सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म 'दबंग' को रिलीज हुए 15 साल हो चुके हैं। इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉलीवुड को सुपरस्टार कॉप चुलबुल पांडे दिया, बल्कि जबरदस्त साउंडट्रैक भी दियाए जो आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। दबंग के रोमांस और हाई-एनर्जी बीट्स से भरे गाने इतने पॉपुलर हुए कि यादगार बन गए।
हालांकि, असली जादू था सलमान खान की वो करिश्माई मौजूदगी का जिसने फिल्म के हर गाने को खास बना दिया। ऐसे में आइए उन गानों पर नजर डालते हैं जो कल्चरल माइलस्टोन बन गए और उन्हें कैसे सलमान खान ने आइकॉनिक बना दिया।
2/7 Image Source : Youtube Screen Grab Ultra Movie Parlour
हालांकि, असली जादू था सलमान खान की वो करिश्माई मौजूदगी का जिसने फिल्म के हर गाने को खास बना दिया। ऐसे में आइए उन गानों पर नजर डालते हैं जो कल्चरल माइलस्टोन बन गए और उन्हें कैसे सलमान खान ने आइकॉनिक बना दिया।
तेरे मस्त मस्त दो नैन- राहत फतेह अली खान द्वारा गाया ये रोमांटिक ट्रैक आज भी बेहद पसंद किया जाता है। सलमान खान ने भी स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी से जान फूंक दी। गाने में सोनाक्षी सिन्हा को मनाते सलमान ने चुलबुल की मस्ती और प्यार को बैलेंस किया है, जिसके चलते आज भी ये गाना खूब पसंद किया जाता है।
3/7 Image Source : Youtube Screen Grab Ultra Movie Parlour
तेरे मस्त मस्त दो नैन- राहत फतेह अली खान द्वारा गाया ये रोमांटिक ट्रैक आज भी बेहद पसंद किया जाता है। सलमान खान ने भी स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी से जान फूंक दी। गाने में सोनाक्षी सिन्हा को मनाते सलमान ने चुलबुल की मस्ती और प्यार को बैलेंस किया है, जिसके चलते आज भी ये गाना खूब पसंद किया जाता है।
हुड हुड दबंग- फिल्म का एंथम सॉन्ग हुड हुड दबंग चुलबुल पांडे की दुनिया से दर्शकों को रूबरू कराता है। लेकिन सलमान के ट्रेडमार्क स्वैग, झुके हुए शेड्स, मस्ती भरी स्माइल और सबसे जरूरी बेल्ट डांस स्टेप ने इसे हमेशा के लिए क्लासिक बना दिया है।
4/7 Image Source : Youtube Screen Grab Ultra Movie Parlour
हुड हुड दबंग- फिल्म का एंथम सॉन्ग हुड हुड दबंग चुलबुल पांडे की दुनिया से दर्शकों को रूबरू कराता है। लेकिन सलमान के ट्रेडमार्क स्वैग, झुके हुए शेड्स, मस्ती भरी स्माइल और सबसे जरूरी बेल्ट डांस स्टेप ने इसे हमेशा के लिए क्लासिक बना दिया है।
हमका पीनी है- 'हमका पीनी है' एक देहाती और हाई-एनर्जी गाना है। यह गाना फिल्म के छोटे शहर के फ्लेवर को दिखाता है। लेकिन एक बार फिर, यह सलमान ही थे जिन्होंने इस गाने को शानदार बना दिया। ​सलमान के हाथ में ड्रिंक, बिंदास अंदाज और बेफिक्र डांस ने इस गाने को चुलबुल पांडे के वाइल्ड अंदाज का गवाह बना दिया था।
5/7 Image Source : Youtube Screen Grab Ultra Movie Parlour
हमका पीनी है- 'हमका पीनी है' एक देहाती और हाई-एनर्जी गाना है। यह गाना फिल्म के छोटे शहर के फ्लेवर को दिखाता है। लेकिन एक बार फिर, यह सलमान ही थे जिन्होंने इस गाने को शानदार बना दिया। ​सलमान के हाथ में ड्रिंक, बिंदास अंदाज और बेफिक्र डांस ने इस गाने को चुलबुल पांडे के वाइल्ड अंदाज का गवाह बना दिया था।
मुन्नी बदनाम हुई- मुन्नी बदनाम हुई गाने में मलाइका अरोड़ा ने जबरदस्त एनर्जी जोड़ी, लेकिन असल मजा सलमान खान की स्टाइल ने दर्शकों को दिया। उनके मस्तीभरे एक्सप्रेशन, कमाल के मूव्स और मलाइका के साथ स्क्रीन पर खूबसूरत केमिस्ट्री ने मुन्नी बदनाम हुई को सिर्फ आइटम सॉन्ग नहीं, बल्कि देशभर में सनसनी बना दिया।
6/7 Image Source : Youtube Screen Grab Ultra Movie Parlour
मुन्नी बदनाम हुई- मुन्नी बदनाम हुई गाने में मलाइका अरोड़ा ने जबरदस्त एनर्जी जोड़ी, लेकिन असल मजा सलमान खान की स्टाइल ने दर्शकों को दिया। उनके मस्तीभरे एक्सप्रेशन, कमाल के मूव्स और मलाइका के साथ स्क्रीन पर खूबसूरत केमिस्ट्री ने मुन्नी बदनाम हुई को सिर्फ आइटम सॉन्ग नहीं, बल्कि देशभर में सनसनी बना दिया।
चोरी किया रे जिया- सोनाक्षी सिन्हा के साथ रोमांटिक गाने चोरी किया रे जिया में चुलबुल पांडे का कोमल और प्यार वाला अंदाज नजर आता है। सलमान की केमिस्ट्री ने गाने को खास बना दिया। उनकी मुस्कान, हल्के इशारे और साथ रहने का अहसास गाने में गर्मजोशी भरता है। यह गाना फिल्म की जबरदस्त एनर्जी के साथ बैलेंस बनाता है और सलमान की नरमी और चार्म खूबसूरती से पेश करता है।
7/7 Image Source : Youtube Screen Grab Ultra Movie Parlour

Advertisement