इस कार का कोई जवाब नहीं! ऑल सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर व्हीकल बनी, जानें कीमत
इस कार का कोई जवाब नहीं! ऑल सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर व्हीकल बनी, जानें कीमत
कंपनी ने कहा कि जनवरी-जुलाई 2025 की अवधि में सभी सेगमेंट में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनना सिर्फ बिक्री का एक बड़ा पड़ाव नहीं है, बल्कि यह कार के साथ सालों से बने भावनात्मक जुड़ाव को भी दर्शाता है।
Published : Aug 04, 2025 05:18 pm IST, Updated : Aug 04, 2025 05:32 pm IST
1/5Image Source : Hyundai india Official Website
कंपनी ने कहा कि जनवरी-जुलाई 2025 की अवधि में सभी सेगमेंट में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनना सिर्फ बिक्री का एक बड़ा पड़ाव नहीं है, बल्कि यह कार के साथ सालों से बने भावनात्मक जुड़ाव को भी दर्शाता है।
2/5Image Source : Hyundai india Official Website
जनवरी से जुलाई 2025 के आखिर तक, हुंडई की क्रेटा ने भारत में किसी भी यात्री वाहन की तुलना में सबसे ज़्यादा बिक्री दर्ज की है। सात महीनों की अवधि में कुल डिलीवरी 1,17,458 यूनिट रही। बीते साल की समान अवधि के मुकाबले इसमें 8% की साल-दर-साल वृद्धि हुई है।
3/5Image Source : Hyundai india Official Website
हुंडई क्रेटा ने अपनी 10वीं वर्षगांठ मनाई है। हुंडई क्रेटा अपने पावरट्रेन विकल्पों की विस्तृत श्रृंखला के लिए जानी जाती है, जिसमें पेट्रोल, डीजल, टर्बोचार्ज्ड और यहां तक कि इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी शामिल हैं, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के विकल्प मौजूद हैं।
4/5Image Source : Hyundai india Official Website
हुंडई क्रेटा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.10 लाख रुपये है। डैशबोर्ड सहित इस कार की इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों ही आकर्षक है। कंपनी 13 से अधिक देशों को हुंडई क्रेटा की 2.87 लाख से अधिक यूनिट निर्यात कर चुकी है
5/5Image Source : Hyundai india Official Website
हुंडई क्रेटा में 1.5-लीटर MPi पेट्रोल इंजन है जो 115 bhp और 144 Nm का टॉर्क देता है। यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। 1.5-लीटर Kappa Turbo GDi पेट्रोल यूनिट 160 bhp और 253 Nm जेनरेट करता है और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन से लैस है। डीजल इंजन की बात करें तो, 1.5-लीटर U2 CRDi इंजन है जो 116 bhp और 250 Nm उत्पन्न करता है, जो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।