Published : Jul 29, 2025 02:45 pm IST, Updated : Jul 29, 2025 02:45 pm IST
1/6Image Source : Maruti Suzuki
Maruti Fronx की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.59-13.11 लाख रुपये है। आप इस कार को पेट्रोल के साथ सीएनजी पर भी खरीद सकते हैं। यह कार टर्बो इंजन में उपलब्ध है, जिसके तहत Delta+ MT, Zeta MT, Zeta AT, Alpha MT और Alpha AT वैरिएंट खरीद सकते हैं।
2/6Image Source : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर कार Fronx को और भी सुरक्षित कार के तौर पर पेश किया है। इसमें कंपनी ने अब 6 एयरबैग लगा दिए हैं। ये एयरबैग फ्रंट में लगे हैं। कार की अन्य सेफ्टी फीचर की बात करें तो इसमें हिल-होल्ड असिस्ट, एबीएस, ईबीडी और ईएसपी भी मौजूद हैं।
3/6Image Source : Maruti Suzuki
कार का डैशबोर्ड काफी प्रीमियम लुक और डिजाइन में बना है। डुअल टोन इंटीरियर के साथ कार में काफी स्पेस है। कार में रियर एसी वेंट भी मिलता है, जो पैसेंजर के कम्फर्ट का खास ख्याल रखता है। डैशबोर्ड पर शानदार डिस्प्ले मिलता है जो काफी स्मार्ट भी है।
4/6Image Source : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी हाल के दिनों में अपनी ज्यादातर कारों की सेफ्टी को अपग्रेड कर दिया है। इसी कड़ी में कंपनी लगातार अपनी गाड़ियों को 6 एयरबैग सहित अन्य विकल्पों के साथ अपग्रेड कर रही है।
5/6Image Source : Maruti Suzuki
नई Fronxcs में फीचर के तौर पर क्रूज कंट्रोल, हेड अप डिस्प्ले, 360 डिग्री व्यू कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, स्मार्टप्ले प्रो प्लस इन्फोटेन्मेंट सिस्टम लगे हैं, जो आपको एक बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस देते हैं।
6/6Image Source : Maruti Suzuki
कार के फ्रंट में NEXTRE LED DRL लाइट्स लगे हैं, जिससे बेहतरीन विजिबिल और कम इनर्जी की खपत होती है। इस वजह से यह और भी ड्यूरेबल हो जाते हैं।