PPF Calculator: पब्लिक प्रोविडेंट फंड में हर साल ₹1 लाख करेंगे डिपोजिट तो मेच्योरिटी पर कितना पैसा हो जाएगा जमा?
PPF Calculator: पब्लिक प्रोविडेंट फंड में हर साल ₹1 लाख करेंगे डिपोजिट तो मेच्योरिटी पर कितना पैसा हो जाएगा जमा?
पीपीएफ या पब्लिक प्रोविडेंट फंड, भारत सरकार की एक लंबी अवधि की बचत योजना है जो सुरक्षित निवेश, टैक्स-फ्री रिटर्न और आकर्षक ब्याज दरें प्रदान करती है। पीपीएफ स्कीम में 15 साल का लॉक इन पीरियड होता है। यानी इस योजना में 15 साल तक आप पैसे जमा कर सकते हैं।
Published : Oct 08, 2025 08:56 pm IST, Updated : Oct 08, 2025 08:56 pm IST
1/5Image Source : PIXABAY
पीपीएफ या पब्लिक प्रोविडेंट फंड, भारत सरकार की एक लंबी अवधि की बचत योजना है जो सुरक्षित निवेश, टैक्स-फ्री रिटर्न और आकर्षक ब्याज दरें प्रदान करती है। पीपीएफ स्कीम में 15 साल का लॉक इन पीरियड होता है। यानी इस योजना में 15 साल तक आप पैसे जमा कर सकते हैं।
2/5Image Source : PIXABAY
पीपीएफ स्कीम में न्यूनतम ₹500 और मैक्सिमम 1.50 रुपये तक सालाना जमा कर सकते हैं। यह अकाउंट पोस्ट ऑफिस या बैंक में कहीं एक ही जगह ओपन कराया जा सकता है। यह स्कीम आयकर धारा 80सी के तहत टैक्स में छूट प्रदान करता है, जबकि अर्जित ब्याज और मैच्योरिटी राशि भी टैक्स-फ्री होती है।
3/5Image Source : PIXABAY
मौजूदा समय में पीपीएफ में जमा राशि पर सालाना 7.10 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इस स्कीम में सातवें साल से आप अपने PPF खाते से आंशिक निकासी कर सकते हैं। 15 साल की मेच्योरिटी के बाद आप इसे 5 साल के लिए फिर आगे एक्सटेंड करा सकते हैं।
4/5Image Source : PTI
अगर आप 1 लाख रुपये सालाना पीपीएफ में जमा करते हैं तो कैलकुलेशन के मुताबिक, मेच्योरिटी पर यानी 15वें साल आपके पास कुल ₹27,12,139 का फंड तैयार हो जाएगा। कैलकुलेशन के मुताबिक, इसमें आपकी तरफ से निवेश की राशि ₹15,00,000 होगी और इस पर आपको ब्याज के तौर पर ₹12,12,139 हासिल होगी।
5/5Image Source : FREEPIK
आपको किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस की शाखा में उपलब्ध पीपीएफ खाता खोलने का फॉर्म भरकर जमा करना होगा। आपको एक वैध पहचान प्रमाण दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस देनी पड़ेगी। पते के प्रमाणस्वरुप एक वैध दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट या यूटिलिटी बिल भी देना होगा। और खाताधारक के दो पासपोर्ट साइज फोटो देने होंगे।