Published : Apr 05, 2026 07:19 pm IST, Updated : Apr 05, 2026 10:13 pm IST
1/7Image Source : Indian Railways
रेल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने नए डिजाइन के कोच और बेहतर टॉयलेट्स के मॉडल तैयार किए हैं। रेलवे ने यात्रियों की सेवा में लगे मौजूदा कोच यानी डिब्बों को अपग्रेड कर एक सैंपल कोच तैयार किया है।
2/7Image Source : Indian Railways
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी देते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। इंडिया टीवी के पास नए डिजाइन वाले सैंपल कोच की तस्वीरें मौजूद हैं।
3/7Image Source : Indian Railways
यात्रियों के आराम, सुंदरता और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बहुत सोच-समझकर इंटीरियर डिजाइन और कलर के साथ डिजाइन किया गया है।
4/7Image Source : Indian Railways
इन कोचों में अलग-अलग इंटीरियर कलर थीम का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें PVC फ्लोरिंग, सीट और बर्थ की रेक्सिन, स्नैक टेबल, पर्दे और टॉयलेट जैसे मुख्य हिस्सों में मिलते-जुलते रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इन कोचों में इस्तेमाल की गई सभी सामग्री HL3 अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप है, जो बेहतर दृश्य आकर्षण के साथ-साथ यात्रियों की उच्च स्तरीय सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है।
5/7Image Source : Indian Railways
ये पहल भारतीय रेलवे के उन कोशिशों का हिस्सा है, जिनका उद्देश्य अपने रोलिंग स्टॉक (ट्रेनों) का आधुनिकीकरण करना, ट्रेन के अंदर के वातावरण को बेहतर बनाना और सभी वर्ग के यात्रियों को एक सुरक्षित, आरामदायक और विश्व-स्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करना है।
6/7Image Source : Indian Railways
नए डिजाइन के तहत, कोच के इंटीरियर को ग्रे थीम में डिजाइन किया गया है। जिसमें फ्लोर को लाइट ग्रे और सीटों को डार्क ग्रे कलर दिया गया है। इनके अलावा, एसी कोच में लगे पर्दों का रंग भी बदलकर ग्रे कर दिया गया है, जिसमें क्रीम कलर का टेक्सचर दिया गया है। मौजूदा डिब्बों में यात्रियों की सुविधाओं के लिए नीले रंग के पर्दे मौजूद हैं।
7/7Image Source : Indian Railways
सेकेंड एसी कोच में यात्रियों को स्नैक टेबल की भी सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें खाना खाने में काफी आसानी होगी।