Published : Nov 16, 2025 07:52 pm IST, Updated : Nov 16, 2025 07:54 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@ajaydevgn
'फूल और कांटे' (1991) से अपने आइकॉनिक हाई-रिस्क स्टंट के लिए मशहूर एक्टर अजय देवगन ने इन दिनों अपनी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कई खुलासे किए, जिनके बारे में शायद ही आज तक किसी को पता था। उन्होंने एक डरावने स्काईडाइविंग एक्सपीरियंस को याद किया, जहाँ उन्होंने एक आदमी को अपने सामने मरते हुए देखा था।
2/7Image Source : Instagram/@ajaydevgn
अजय देवगन ने हाल ही में 'दे दे प्यार दे 2' के प्रमोशन के दौरान एक डरावनी स्काईडाइविंग घटना को याद किया और बताया कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने एक शख्स को मरते देखा है। 56 साल के बॉलीवुड एक्टर ने कहा, 'मैंने एक शख्स को गिरते देखा क्योंकि उसका पैराशूट नहीं खुला था और वह मर गया बाद में अगला मैं था।' उन्होंने लियोनार्डो डिकैप्रियो के ऐसे ही जानलेवा अनुभव का भी जिक्र किया।
3/7Image Source : Instagram/@ajaydevgn
बुकमायशो को दिए इंटरव्यू में माधवन ने अजय की निडरता की तारीफ की और बताया कि कैसे वह एक बार बिना किसी प्रैक्टिस के स्काईडाइविंग सीन के लिए प्लेन से कूद गए थे। इस पर जवाब देते हुए, देवगन ने US में अपनी ट्रेनिंग की एक घटना याद की और कहा, 'जैसे ही मैं पहुंचा, मैंने देखा कि कोई गिर गया क्योंकि उसका पैराशूट नहीं खुला था और वह मेरे ठीक सामने मर गया और अगला नंबर मेरा था।'
4/7Image Source : Instagram/@ajaydevgn
अजय ने आगे कहा, 'लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था, लेकिन उनके इंस्ट्रक्टर ने उनके पीछे कूदकर उनकी जान बचाई थी। आपको वहां उनका एक मैसेज भी मिलेगा जिसमें लिखा है: मेरी जान बचाने के लिए धन्यवाद।'
5/7Image Source : Instagram/@ajaydevgn
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय हाल ही में 2019 की फिल्म 'दे दे प्यार दे' के सीक्वल 'दे दे प्यार दे 2' में दिखे थे। इसमें रकुल प्रीत सिंह और जावेद जाफरी ने अपने रोल दोहराए, जबकि नई कास्ट में आर माधवन, गौतमी कपूर, मीजान जाफरी और इशिता दत्ता जैसे कलाकार का नाम शामिल था।
6/7Image Source : Instagram/@ajaydevgn
अजय देवगन की पाइपलाइन में 'दृश्यम 3' है, जिस पर काम चल रहा है। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, जिन्होंने 'फूल और कांटे' (1991) में दो बाइक पर अपनी आइकॉनिक लेग-स्प्लिट एंट्री के साथ अपना डेब्यू किया था तब से अपने पिता एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के नक्शेकदम पर चलते हुए हाई-रिस्क स्टंट करते आ रहे हैं।
7/7Image Source : Instagram/@ajaydevgn
अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं और अब इसके 3 तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस पर भी सामने आ चुका है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक लगभग 10.42 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दर्ज किया।