अनन्या ने कुत्ते से लड़ाया लाड तो काजोल का दिखा नया अंदाज, फिल्मी सितारों ने ऐसे मनाया नए साल का जश्न
अनन्या ने कुत्ते से लड़ाया लाड तो काजोल का दिखा नया अंदाज, फिल्मी सितारों ने ऐसे मनाया नए साल का जश्न
बॉलीवुड में भी नए साल का जश्न जारी है। अनन्या पांडे से लेकर काजोल तक तमाम बॉलीवुड सितारों ने नए साल को खास अंदाज में मनाया है। साथ ही इसकी तस्वीरें शेयर कर फैन्स को नए साल की बधाई दी है।
Published : Jan 01, 2025 09:36 am IST, Updated : Jan 01, 2025 09:36 am IST
1/6Image Source : Instagram
शिल्पा शेट्टी: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी नए साल 2025 का जश्न काफी धूम धाम से मनाया है। शिल्पा ने अपने परिवार के साथ नए साल के जश्न की तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। शिल्पा ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'समायोजित और खुशहाल, ऐसा रहेगा 2025, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं।' इस कैप्शन के साथ शिल्पा ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके परिवार के लोग नए साल का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।
2/6Image Source : Instagram
परिणीति चोपड़ा: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी अपने फैन्स को नए साल की बधाई दी है। परिणीति ने अपने पति राघव चड्ढा के साथ नए साल का जश्न मनाया। इस मौके पर परिणीति ने राघव के साथ बॉन फायर को एंजॉय किया है। परिणीति ने दिल्ली में अपने घर से एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वे अपने पति राघव के साथ आग सेकती दिख रही हैं। परिणीति ने इस वीडियो के साथ फैन्स को नए साल की बधाई दी है।
3/6Image Source : Instagram
रणबीर कपूर: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने भी नए साल का जश्न खास अंदाज में मनाया है। रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस पार्टी में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और उनकी बेटी राहा भी शामिल हुईं। इसके साथ ही रणबीर की मां नीतू कपूर के साथ परिवार के दूसरे लोग भी इस जश्न में शामिल हुए। रिद्धिमा ने इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'पार्टी शुरू हो गई है, अब 2025 के चमकने का इंतजार है।'
4/6Image Source : Instagram
काजोल: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने भी नए साल का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया है। काजोल ने अपने पति अजय देवगन और बेटे युग के साथ इसकी तस्वीरें शेयर की हैं और फैन्स को नए साल की बधाई दी है। इन तस्वीरों के साथ काजोल ने फैन्स को भी नए साल की बधाई दी है।
5/6Image Source : Instagram
अनन्या पांडे: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी अपने फैन्स को नए साल की बधाई दी है। अनन्या ने नए साल के जश्न में अपने कुत्ते पर खूब लाड लड़ाया है। अनन्या ने नए साल के जश्न की तस्वीरें भी फैन्स के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, 'साल 2025 की शुरुआत प्यार के साथ हो रही है। देखते हैं अब पूरे साल का मिजाज कैसा रहता है।'
6/6Image Source : Instagram
धर्मेंद्र: बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे धर्मेंद्र ने भी फैन्स को नए साल की बधाई दी है। धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने फैन्स को 2025 की अनेकों बधाइयां दी हैं।