Published : Mar 06, 2025 03:08 pm IST, Updated : Mar 06, 2025 03:08 pm IST
1/6Image Source : Instagram
सलमान खान की म्यूजिकल जर्नी उनकी फिल्मों की तरह ही जबरदस्त और अलग-अलग रंगों से भरी रही है। हर गाना उनके स्टाइल और चार्म को एक नए अंदाज में दिखाता है। हाल ही में रिलीज हुआ "जोहरा जबीन" इस बात का बड़ा सबूत है कि सलमान की स्टारडम और म्यूजिक की दुनिया में उनका जलवा अब भी कायम है। उनके पुराने सुपरहिट गानों से लेकर आज के चार्टबस्टर्स तक, हर गाना ट्रेंड बन जाता है। उनकी फिल्मों के गाने सिर्फ म्यूजिक नहीं, बल्कि एक फुल-ऑन एंटरटेनमेंट पैकेज होते हैं, जो दिखाते हैं कि सलमान क्यों अब भी बॉक्स ऑफिस के बादशाह हैं। चलिए डालते हैं एक नजर उनके शानदार गानों पर।
2/6Image Source : Instagram
माशाल्लाह - एक था टाइगर (2012)- "एक था टाइगर" में "माशाल्लाह" सलमान खान के सबसे आइकॉनिक गानों में से एक बन गया। इसके कैची बीट्स और सलमान की जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस ने इसे हर जश्न का फेवरेट ट्रैक बना दिया। इस गाने में सलमान और कैटरीना कैफ की शानदार केमिस्ट्री ने चार चांद लगा दिए, जिससे यह गाना आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में बना हुआ है।
3/6Image Source : Instagram
jumme ki raatजुम्मे की रात – किक (2014)- "किक" फिल्म का "जुम्मे की रात" एक जबरदस्त डांस एंथम है, जिसमें सलमान खान का स्वैग और एनर्जी कमाल का बैलेंस बनाते हैं। इसके धांसू बीट्स और सलमान की दमदार परफॉर्मेंस ने इसे हर पार्टी की शान बना दिया। हाई-ऑक्टेन वाइब के साथ, यह गाना क्लासिक बन गया, जो सलमान की मैग्नेटिक स्क्रीन प्रेजेंस को पूरी तरह दर्शाता है।
4/6Image Source : Instagram
आज की पार्टी - बजरंगी भाईजान (2015)- "बजरंगी भाईजान" ने जहां अपनी इमोशनल कहानी से दिलों को छू लिया, वहीं "आज की पार्टी" मस्ती और जश्न का दूसरा नाम बन गया। सलमान की बेफिक्र एनर्जी और गाने के मजेदार बीट्स ने इसे हर खुशी के मौके का परफेक्ट ट्रैक बना दिया। यह गाना प्लेलिस्ट में अपनी खास जगह बना चुका है, जो मस्ती और साथ के जज्बे को पूरी तरह से दर्शाता है।
5/6Image Source : Instagram
बेबी को बास पसंद है - सुल्तान (2016)- "सुल्तान" की दमदार रेसलिंग की दुनिया से आया "बेबी को बेस पसंद है", जो एनर्जी से भरपूर है। इसके मजेदार और फ्लर्टी बीट्स के साथ सलमान के जबरदस्त डांस मूव्स ने इसे फटाफट सुपरहिट बना दिया। आज भी ये गाना पार्टी प्लेलिस्ट का फेवरेट बना हुआ है।
6/6Image Source : Instagram
स्वैग से स्वागत - टाइगर जिंदा है (2017)- अगर सलमान के जबरदस्त स्वैग को सेलिब्रेट करने की बात हो, तो "स्वैग से स्वागत" सबसे ऊपर रहेगा। "टाइगर ज़िंदा है" के इस गाने में दमदार बीट्स, हाई-एनर्जी कोरियोग्राफी और सलमान की आइकॉनिक प्रेजेंस ने इसे चार्टबस्टर बना दिया है। इस ट्रैक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सलमान खान वाकई स्वैग के किंग हैं।