Published : Apr 17, 2025 01:21 pm IST, Updated : Apr 17, 2025 01:21 pm IST
1/7Image Source : Instagram
टेलीविजन एंकर और अभिनेत्री प्रियंका देशपांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी शादी का खुलासा किया है। उन्होंने कई तस्वीरें पोस्ट कीं और बताया कि वो फिर से शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें झट से वायरल हो गई हैं और लोग पूछ रहे हैं कि आखिर उनके पति हैं कौन? साथ ही ये भी सवाल किया जा रहा है कि दोनों के बीच एज गैप क्या है? इसकी वजह तस्वीरों में नजर आ रहे दूसरे पति के सफेद बाल-दाढ़ी हैं।
2/7Image Source : Instagram
एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था, '16.04.2025 लाइफ अपडेट: इस शादी में सूर्यास्त का आनंद लेने जा रही हूं।' चेन्नई में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच ही प्रियंका देशपांडे ने सात फेरे लिए हैं। अब उनके फैंस की बस एक ही चाहत है, वो जानना चाहते हैं कि दूल्हे राजा कौन हैं? दरअसल एक्ट्रेस की शादी डीजे वासी साची से हुई है।
3/7Image Source : Instagram
वासी साची एक लोकप्रिय डीजे और उद्यमी हैं। वह इवेंट मैनेजमेंट फर्म क्लिक 187 के संस्थापक हैं और डीजे सर्किट में एक जाना-माना नाम हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने कई मशहूर क्लबों और डिस्कोथेक में परफॉर्म किया है, जिसमें कई शादियां और कार्यक्रम शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मुलाकात वासी के एक इवेंट में हुई थी, जहां प्रियंका देसपांडे इवेंट होस्ट कर रही थीं।
4/7Image Source : Instagram
कुछ समय तक डेटिंग करने और हाल के महीनों में एक-दूसरे के करीब आने के बाद उन्होंने शादी करके अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। प्रियंका देसपांडे ने कम से कम मेकअप के साथ एक खूबसूरत सुनहरी रेशमी साड़ी पहनी थी, जबकि उनके साथी वासी ने एक शानदार सफेद कुर्ता और वेष्टी पहनी थी। दोनों ने पारंपरिक लुक में एक साथ काफी खुश नजर आए।
5/7Image Source : Instagram
बता दें, 'बिग बॉस' फेम प्रियंका देसपांडे की शादी पहले प्रवीण कुमार से हुई थी। दोनों की शादी साल 2016 से है। उनके तलाक की अफवाहें 2022 में सामने आईं। उस दौरान एक्ट्रेस ने इन्हें गलत बताया था, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए और फिर उनकी लाइफ में वासी की एंट्री हुई। हालांकि इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं है कि उनका आधिकारिक रूप से तलाक कब हुआ था।
6/7Image Source : Instagram
32 वर्षीय प्रियंका देसपांडे सन टीवी, चुट्टी टीवी, जी तमिल, सन म्यूजिक और स्टार विजय के साथ काम करती हैं और सबसे अधिक भुगतान पाने वाली साउथ भारतीय टेलीविजन एंकर्स में से एक हैं। उन्होंने एथिराज कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक किया है। वहीं वासी साची की उम्र 42 साल है। वो प्रियंका से उम्र में 10 साल बड़े हैं। दोनों के बीच काफी एज गैप है।
7/7Image Source : Instagram
प्रियंका देसपांडे को' अजगिया पेने', 'सुपर सिंगर जूनियर', 'ऊ सोलारिया ऊहम सोलारिया', 'सुपर सिंगर', 'स्टार्ट म्यूजिक', 'द वॉल', 'ओलीबली', 'सूर्या वनक्कम', 'इसाई अनप्लग्ड', 'ग्लिम्प्स', 'किंग्स ऑफ कॉमेडी जूनियर्स' और 'जोड़ी नंबर वन' जैसे टेलीविजन शो होस्ट करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कमल हासन द्वारा होस्ट किए गए 'बिग बॉस 5' में भी भाग लिया और रनर-अप के रूप में घर से बाहर आईं और कूकू विद कोमल सीजन 5 जीता।