Published : May 08, 2025 03:08 pm IST, Updated : May 08, 2025 03:09 pm IST
1/9Image Source : Instagram
साई पल्लवी की गिनती फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से हैं। 9 मई 1992 को जन्मीं अभिनेत्री के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले साई पल्लवी एक डॉक्टर थीं। साई पल्लवी अपने फैंस के बीच ‘नेचुरल ब्यूटी’ के नाम से मशहूर हैं और फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन को न कर चुकी हैं, वहीं, अपने बेबाक अंदाज की वजह से विवादों से भी उनका गहरा नाता रहा है।
2/9Image Source : Instagram
रिपोर्ट्स के अनुसार, साई पल्लवी ने 2019 में फेयरनेस क्रीम के एक विज्ञापन के ऑफर को ना कह दिया था। इस विज्ञापन के लिए उन्हें 2 से 3 करोड़ रुपए मिल रहे थे। एक्ट्रेस का ये कहना था कि वह इस तरह की चीजों को प्रमोट नहीं करेंगी।
3/9Image Source : Instagram
एक इंटरव्यू में भी साई पल्लवी ने खुलासा किया था कि वह ज्यादा मेकअप नहीं करती हैं। यहां तक कि फिल्मों में भी वह बहुत कम प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं।अभिनेत्री का मानना है कि वह भारतीय हैं और उन्हें जो रंग मिला है, वह सही है।
4/9Image Source : Instagram
साई पल्लवी अपने अभिनय और खूबसूरती के साथ-साथ सरल अंदाज के लिए भी मशहूर हैं और अपनी बेबाकी की वजह से वह विवादों में भी रह चुकी हैं। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर बात की थी और फिल्म में दिखाए गए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की तुलना गौ तस्करी से कर दी थी।
5/9Image Source : Instagram
उन्होंने कहा था कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ में दिखाया गया है कि कश्मीरी पंडितों को किस तरह से मारा गया। उन्होंने इस दौरान एक घटना का भी जिक्र किया, जिसमें एक मुस्लिम युवक गाड़ी में गाय लेकर जा रहा था। उसे पीटकर 'जय श्रीराम' के नारे लगवाए गए।
6/9Image Source : Instagram
साई पल्लवी ने कहा कि अगर धार्मिक संघर्ष की बात हो रही है, तो फिर आखिर इन घटनाओं में अंतर कहां है? उनका मानना है कि कश्मीरी पंडितों का नरसंहार तब हुआ था और ये घटना अब हुई है।
7/9Image Source : Instagram
उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म ‘कस्तुरी मान’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने करियर में काली, मिडिल क्लास, मारी, लव स्टोरी, श्याम सिंह रॉय, गार्गी, आमरन, थंडेल जैसी फिल्मों में काम करके तारीफें बटोरीं।
8/9Image Source : Instagram
साई पल्लवी साउथ सुपरस्टार नानी के साथ अपनी फिल्म 'श्याम सिंह रॉय' को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक देवदासी की भूमिका निभाई थी और अपने किरदार को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं।
9/9Image Source : Instagram
साई पल्लवी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगी। फिल्म में वह माता सीता के किरदार में रणबीर कपूर के अपोजिट होंगी, वहीं रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे और यश लंकापति रावण की भूमिका में दिखाई देंगे।