1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 'पुष्पा 3' से लेकर 'दृश्यम 3' तक, बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं 7 बड़ी फ्रेंचाइजी, दिखाएंगी तीन का दम

'पुष्पा 3' से लेकर 'दृश्यम 3' तक, बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं 7 बड़ी फ्रेंचाइजी, दिखाएंगी तीन का दम

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Jun 29, 2026 07:53 am IST,  Updated : Jun 29, 2026 07:53 am IST
सिनेमाघरों में बड़ी फ्रेंचाइजी की फिल्मों की धूम रहती है। हाल ही में रिलीज हुई वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई तगड़ी है। इसी तरह कई और बड़ी फ्रैंचाइजी भी तीसरा पार्ट लेकर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इनमें 'पुष्पा 3' से लेकर 'दृश्यम 3' शामिल हैं। इसके अलावा भी 5 और फिल्में भी पाइपलाइन में हैं, जिनका दर्शकों को इंतजार है।
1/8 Image Source : IMDb

गदर 3 - सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर' जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तो कमाई के नए रिकॉर्ड सेट किए, 25 साल बाद जब फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया तो उसने भी वैसा ही धमाल मचाया जैसा कि पहले पार्ट ने किया था। अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट का भी अनिल शर्मा ने ऐलान कर दिया है। आने वाले तीसरे पार्च में भी सनी देओल तारा सिंह के रोल में नजर आएंगे, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी फिल्म का हिस्सा बनेंगे। फिलहाल अभी रिलीज डेट तय नहीं हुई है।
2/8 Image Source : IMDb

बॉर्डर 3 - साल 2026 की शुरुआत में ही 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया और कमाई के कई नए रिकॉर्ड बना दिए। फिल्म की सफलता को देखते हुए बेहद ही कम समय में मेकर्स ने तीसरे पार्ट का भी ऐलान कर दिया। ये भी साफ कर दिया गया है कि तीसरे पार्ट में भी सनी देओल और वरुण धवन लीड रोल में होंगे। भूषण कुमार और निधि दत्ता फिल्म को प्रोड्यूस करेंगीं।
3/8 Image Source : IMDb

केजीएफ चैप्टर 3 - रॉकी भाई की भी सिनेमाघरों में वापसी होगी। काफी समय पहले ही तीसरे पार्ट का ऐलान कर दिया गया था, लेकिन अभी तक इसी रिलीज डेट तय नहीं हो पाई है। हाल ही में फिल्म के नर्देशक प्रशांत नील ने बताया था कि फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली गई है और पूरी तरह तैयार है, सालार की शूटिंग के बाद केजीएफ 3 पार काम शुरू होगा। फैंस को इस फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
4/8 Image Source : IMDb

पुष्पा 3: द रैंपेज- अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा 3: द रैंपेज' का ऐलान भी 'पुष्पा 2: द रूल' की सफलता को देखते हुए कर दिया था। तीसरे पार्ट का ऐलान खुद फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार ने किया था। उन्होंने ये भी बता दिया था कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है। फिल्म में दोनों लीड किरदारों की वापसी होगी और ये इस फ्रैंचाइजी का आखिरी पार्ट होगा। माना जा रहा है कि किश्त में विजय देवरकोंडा विलेन के रोल में नजर आएंगे, लेकिन अभी तक इस पर कोई कंफर्मेशन नहीं है।
5/8 Image Source : IMDb

स्त्री 3- 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था और ये साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई थी। इसके बाद ही मेकर्स ने तीसरे पार्ट का भी ऐलान कर दिया। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है और साफ किया कि फिल्म 13 अगस्त 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की वापसी होने वाली है। अक्षय कुमार का दूसरे पार्ट में एक छोटा रोल था, जो तीसरे पार्ट में और बड़ा और अहम होगा।
6/8 Image Source : IMDb

दृश्यम 3- अजय देवगन एक बार फिल्म अपनी चर्चित सस्पेंस-थ्रिलर फ्रैंचाइजी के साथ वापसी करने वाले हैं। फिल्म का मेकर्स ने न सिर्फ ऐलान किया है, बल्कि रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है, जो कि 2 अक्टूबर 2026 है। गांधी जयंती के मौके पर फिल्म रिलीज होगी। कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पिछली किश्त में छूटी थी। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री देखने को मिलेगी।
7/8 Image Source : IMDb

डॉन 3- फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस में बन रही 'डॉन 3' भले ही इन दिनों विवादों में घिर गई हो, लेकिन फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स का यही कहना है कि फिल्म बनेगी और रिलीज भी होगी। इस फिल्म में पहले रणवीर सिंह लीड रोल निभाने वाले थे, लेकिन अब एक्टर ने 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद फिल्म से मुंह फेर लिया है। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म में कौन लीड एक्टर की जगह लेता है।
8/8 Image Source : IMDb

Advertisement