Published : Dec 17, 2025 01:54 pm IST, Updated : Dec 17, 2025 01:54 pm IST
1/6Image Source : Instagram@sunita.ahuja.7583
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर ही अपने बेवाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पैपराजी समेत कई पॉडकास्ट और इंटरव्यूज में खुलकर अपनी बात सामने रखती हैं। हाल ही में सुनीता एयरपोर्ट पर नजर आई थीं। सुनीता के हाथ में एक कुत्ता था और पैपराजी के सामने खूब पोज भी दे रहा था। इसे देख सुनीता ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'लगता है कि ये भी पिछले जनम में स्टार होगा। क्योंकि इसे भी फोटो खिंचाने का आदत पड़ गया है और खूब शौक है। अक्सर ही कैमरा देखते ही पोज देने लगता है।' सुनीता का ये मजाकिया अंदाज खूब वायरल हो रहा है। (Image Source-Instagram@sunita.ahuja.7583)
बता दें कि सुनीता आहूजा अक्सर ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कई बार उनके बयानों से विवाद भी खड़े हो जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी सुनीता कभी शांत नहीं रहती हैं और बिना परिणामों की परवाह किए खुलकर बोलती हैं। सुनीता का पैपराजी के साथ भी खास रिश्ता है और अक्सर ही उनके साथ भी मस्ती मजाक करते हुए दिखती हैं। (Image Source-Instagram@sunita.ahuja.7583)
सुनीता अपने मुखर बयानों के लिए यहां तक जानी जाती हैं कि उनके आगे पति गोविंदा भी फजीहत से नहीं बचे हैं। गोविंदा को लेकर भी सुनीता कई बार अटपटे बयान दे चुकी हैं। सुनीता ने तो एक बार यहां तक कह दिया था कि अगले जन्म में उन्हें गोविंदा जैसा बेटा चाहिए। लेकिन उन्हें गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए। गोविंदा अपनी मां को बहुत प्यार करते हैं। कपिल शर्मा के शो में सुनीता ने ये बात खुलकर कही थी। (Image Source-Instagram@sunita.ahuja.7583)
सुनीता के चलते ही गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा से भी संबंध खराब रहे थे। कृष्णा भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि मामी सुनीता की वजह से उनके रिश्ते में दरार आई थी। हालांकि बाद में दोनों ने अपने संबंधों को बेहतर कर लिया है। (Image Source-Instagram@sunita.ahuja.7583)
बीते दिनों गोविंदा जब अपनी बंदूक साफ कर रहे थे तो उनके पैर में गोली लग गई थी। इसके बाद जब सुनीता इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि मुझे तो बाद में पता चला। इस बयान के बाद ये सवाल खड़े होने लगे थे कि क्या वे और गोविंदा साथ नहीं रहते। इसके जवाब में पता चला था कि दोनों अलग-अलग घर में रहते हैं। (Image Source-Instagram@sunita.ahuja.7583)
सुनीता ने इसको लेकर सफाई देते हुए यहां तक कहा था कि दरअसल गोविंदा राजनीति और फिल्मी दुनिया के लोगों से अक्सर मिलते रहते हैं। जिसके चलते घर में लोगों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। इसी कारण दोनों अलग-अलग घर में रहते हैं ताकि देर रात तक लोग गोविंदा के घर पर जुटे रहें तब भी दूसरे घरवालों को कोई परेशानी न हो। (Image Source-Instagram@sunita.ahuja.7583)