साल 2011 में सलमान खान स्टारर फिल्म बॉडीगार्ड की हीरोइन रहीं हेजल कीच ने क्रिकेट की दुनिया के सुपरस्टार खिलाड़ी युवराज सिंह से शादी की है। हेजल और युवराज की शादी को करीब 10 साल हो गए हैं और 2 बच्चों के पेरेंट्स भी बन गए हैं। आज युवराज सिंह का जन्मदिन है और हेजल ने अपने पति के जन्मदिन पर प्यार लुटाया है। आज युवराज सिंह के जन्मदिन पर हम आपको बातते हैं उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ लवस्टोरी और करियर की कहानी। (Image Source- Instagram@hazelkeechofficial)
2/6Image Source : Instagram@hazelkeechofficial
हेजल कीच का जन्म भले ही लंदन में हुआ था लेकिन उन्होंने अपने करियर के लिए बॉलीवुड को चुना था। हालांकि बॉलीवुड से पहले हेजल ने हैरी पॉटर सीरीज की कुछ फिल्मों में बतौर स्टूडेंट काम किया था। लेकिन ये बचपने की बात है और कोई खास पहचान नहीं मिली। (Image Source- Instagram@hazelkeechofficial)
3/6Image Source : Instagram@hazelkeechofficial
इसके बाद हेजल बॉलीवुड आ गईं और साल 2011 में उन्होंने सलमान खान स्टारर फिल्म 'बॉडीगार्ड' के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की और करीना कपूर की दोस्त का किरदार निभाया। इतना ही नहीं हेजल इसी फिल्म के अंत में सलमान खान की हीरोइन भी बनीं थीं। (Image Source- Instagram@hazelkeechofficial)
बॉडीगार्ड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। साथ ही हेजल भी इस फिल्म से अपना नाम बनाने में सफल रही थीं। इसके बाद हेजल ने कई फिल्मों में काम किया और साउथ की फिल्मों में भी अपनी अदाओं का जलवा दिखाते नजर आईं। इसी दौरान हेजल की मुलाकात युवराज सिंह से हुई थी। (Image Source- Instagram@hazelkeechofficial)
युवराज सिंह और हेजल ने खुद कपिल शर्मा शो में अपनी लवस्टोरी का खुलासा किया था। जिसमें युवराज सिंह ने बताया था कि करीब 3 साल तक टहलाने के बाद हेजल ने युवराज सिंह को कॉफी के लिए हां किया था। बाद में दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने कुछ साल तक डेट करने के बाद 30 नवंबर 2016 को शादी रचा ली थी। (Image Source- Instagram@hazelkeechofficial)
शादी के बाद युवराज और हेजल की जिंदगी काफी शानदार रही है और अब तक 9 साल में 2 बच्चों के पेरेंट्स भी बन गए हैं। दोनों के बीच खूब प्यार है। आज युवराज सिंह का जन्मदिन है और इस खास मौके पर हेजल ने एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। हेजल ने युवराज की फोटो शेयर की है जिसमें वे अपने बच्चों को उठाए नजर आ रहे हैं। हेजल ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, '6 महीने की चोट आप बच्चों को गोद नहीं ले पा रहे थे। बीते 2 महीने से आपने ठीक होने के अथक प्रयास किए हैं। दुनिया आपको एक क्रिकेट लेजेंड के तौर पर जानती है लेकिन मैं जानती हूं कि आप मैदान के बाहर भी कमाल के इंसान हैं। आपके लिए हर साल दर साल प्यार बढ़ता जाता है। मैं खुश हूं कि जिंदगी में आपका साथी बनने का मौका मिला है। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं प्यारे पति।' (Image Source- Instagram@hazelkeechofficial)