1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. KSBKBT 2 में बेगुनाह तुलसी को हुई जेल, वैष्णवी का एक सच करण पर पड़ेगा भारी

KSBKBT 2 में बेगुनाह तुलसी को हुई जेल, वैष्णवी का एक सच करण पर पड़ेगा भारी

Published : Jul 01, 2026 02:19 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 02:19 pm IST
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' आइकॉनिक शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का रीबूट है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसके अपकमिंग एपिसोड में तुलसी का परिवार टूटता नजर आने वाला है, जिन बच्चों के लिए वह जेल जाने का फैसला करती है। उन्हीं के रिश्तों में दरार आ जाती है। दूसरी ओर, वैष्णवी जल्द ही पार्थ का सच सबको बताने वाली है, जिसे जानकर करण के होश उड़ जाएंगे।
1/7 Image Source : Instagram/@starplus
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' आइकॉनिक शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का रीबूट है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसके अपकमिंग एपिसोड में तुलसी का परिवार टूटता नजर आने वाला है, जिन बच्चों के लिए वह जेल जाने का फैसला करती है। उन्हीं के रिश्तों में दरार आ जाती है। दूसरी ओर, वैष्णवी जल्द ही पार्थ का सच सबको बताने वाली है, जिसे जानकर करण के होश उड़ जाएंगे।
स्टार प्लस के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी को बहुत मुश्किल दौर से गुजरना पड़ता है। उसने नंदिनी की इज्जत बचाने के लिए खुद को कुर्बान कर दिया, लेकिन अब वह सबकी नफरत का शिकार बन गई है। करण और मिहिर के दिल उसके लिए पत्थर के हो गए हैं। मिहिर ने तो उससे सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं और उसे अपने परिवार का कातिल तक कह दिया है।
2/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
स्टार प्लस के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी को बहुत मुश्किल दौर से गुजरना पड़ता है। उसने नंदिनी की इज्जत बचाने के लिए खुद को कुर्बान कर दिया, लेकिन अब वह सबकी नफरत का शिकार बन गई है। करण और मिहिर के दिल उसके लिए पत्थर के हो गए हैं। मिहिर ने तो उससे सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं और उसे अपने परिवार का कातिल तक कह दिया है।
शांति निकेतन में पार्थ को मारने के बाद से तुलसी को सभी लोग आरोपों के रूप में देख रहे हैं और झगड़ों के बाद कहानी में दस साल का लीप आने वाला है। तुलसी जेल से छूटकर शांति निकेतन लौटती है, लेकिन कोई भी उसका स्वागत नहीं करता। कातिल का ठप्पा लगने के बाद उस पर दोबारा हत्या करने की क्षमता रखने का आरोप लगाया जाता है। करण उसे घर में घुसने से सख्ती से मना कर देता है।
3/7 Image Source : Instagram/@starplus
शांति निकेतन में पार्थ को मारने के बाद से तुलसी को सभी लोग आरोपों के रूप में देख रहे हैं और झगड़ों के बाद कहानी में दस साल का लीप आने वाला है। तुलसी जेल से छूटकर शांति निकेतन लौटती है, लेकिन कोई भी उसका स्वागत नहीं करता। कातिल का ठप्पा लगने के बाद उस पर दोबारा हत्या करने की क्षमता रखने का आरोप लगाया जाता है। करण उसे घर में घुसने से सख्ती से मना कर देता है।
समाज ने तुलसी को कातिल मानकर उससे मुंह मोड़ लिया। दिल टूटने पर तुलसी चॉल चली जाती है, लेकिन समाज के लोग भी उसे रहने देने से मना कर देते हैं। उनका कहना है कि वे ऐसी औरत के साथ नहीं रह सकते जिसने अपने ही बेटे और पोते की हत्या की हो। बेइज्जत और अकेली पड़ी तुलसी को एहसास होता है कि अब उसके साथ कोई नहीं है। सारे रिश्ते टूटने के बाद वह आखिरकार तय करती है कि अब उसके जीने की कोई वजह नहीं बची है।
4/7 Image Source : Instagram/@starplus

इसी बीच मेकर्स ने भी सोशल मीडिया पर एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की आगे की कहानी की एक झलक दिखाई गई है। वीडियो में देखने को मिलेगा कि कैसे करण अपनी बहू वैष्णवी को खरी-खोटी सुनाता है और पार्थ की मौत का असली कारण पूछता है।
5/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
इसी बीच मेकर्स ने भी सोशल मीडिया पर एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की आगे की कहानी की एक झलक दिखाई गई है। वीडियो में देखने को मिलेगा कि कैसे करण अपनी बहू वैष्णवी को खरी-खोटी सुनाता है और पार्थ की मौत का असली कारण पूछता है।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' सीरियल की हालिया कहानी में वैष्णवी को अपने पति पार्थ के हाथों गंभीर घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा था, जिसका पता तुलसी को चल जाता है। ऐसे में वह उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन नंदिनी किसी की नहीं सुनाती और बाद में उसे पछताना पड़ता है।
6/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' सीरियल की हालिया कहानी में वैष्णवी को अपने पति पार्थ के हाथों गंभीर घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा था, जिसका पता तुलसी को चल जाता है। ऐसे में वह उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन नंदिनी किसी की नहीं सुनाती और बाद में उसे पछताना पड़ता है।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इतिहास फिर से दोहराया जाता है। तुलसी के बाद अब नंदिनी अपने बेटे की मौत की वजह बनाती है। नंदिनी अपनी बहू वैष्णवी की इज्जत बचाने के लिए पार्थ पर गोली चला देती है और उसकी मौके पर मौत हो जाती है। इस मामले में तुलसी का नाम सामने आता है, जिसके बारे में करण वैष्णवी से सवाल करता है।
7/7 Image Source : Screen grab from Starplus

Advertisement